Giloy For Monsoon: मानसून में आखिर क्यों करना चाहिए गिलोय का सेवन, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Giloy Benefits In Monsoon: गिलोय एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे सदियों से स्वास्थ्य लाभों के लिए औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

Advertisement
Read Time: 23 mins
G

Giloy Benefits In Monsoon: गिलोय (Giloy) एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे सदियों से स्वास्थ्य लाभों के लिए औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि आयुर्वेद में गिलोय को अमृत माना जाता है. क्योंकि इसे अमृता की जड़ भी कहा जाता है. गिलोय में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार माने जाते हैं. इसीलिए इसे मानसून (Giloy in monsoon) में सेवन करने की सलाह दी जती है. दरअसल मानसून में बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में शरीर को सेहतमंद रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं गिलोय से मिलने वाले लाभ.

गिलोय के फायदे-Giloy Ke Fayde:

1. इम्यूनिटी-

गिलोय एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है, जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए गिलोय के जूस को आंवले के जूस के साथ पी सकते हैं. 

Monsoon Diet: मानसून में इन चार चीजों को डाइट में शामिल कर लिया तो आसपास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

Advertisement

2. बुखार-

गिलोय प्रकृति में एंटी-पायरेटिक है, इसलिए यह डेंगू, स्वाइन फ़्लू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है. गिलोय का रोजाना सेवन कर बुखार (Flu) से बचा जा सकता है. 

Advertisement

Hypertension Control Drinks: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 

3. इंफेक्शन-

गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को मानसून में होने वाले संक्रमण (Infection) से बचाने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement

4. डायबिटीज-

गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है. गिलोय के सेवन से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कम करने में मदद मिल सकती है. 

Advertisement

Vegetarian विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें, नहीं होगी इन Vitamin की भी कमी

5. कब्ज-

मानसून में कई बार पेट खराब और पाचन (Constipation) जैसी समस्याएं परेशान करने लगती है. इन सब समस्याओं से बचने और पाचन को बेहतर रखने के लिए आप गिलोय पाउडर का गुड़ के साथ सेवन कर सकते हैं. 

स्ट्रीट फूड्स खाने के शौकीन हैं? ट्राई करें ये टेस्टी वेज मोमोज़ रेसिपी

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Jammu Kashmir Assembly Elections: क्यों हो रही है आतंकियों को लेकर सियासत चुनावों में