मुंबई:
आम तौर पर महबूबा या किसी ख़ास दोस्त को लड़के बेबी, लव, डार्लिंग, जान वगैरह-वगैरह कहकर बुलाते हैं, लेकिन बिपाशा बसु के ख़ास दोस्त करण सिंह ग्रोवर उन्हें ऐसे किसी नाम से नहीं बुलाते हैं।
करण ने बिपाशा को प्यार से एक नया नाम दिया है। करण, बिपाशा को प्यार से मंकी बुलाते हैं। करण ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा 'हैप्पी बर्थडे मंकी।'
दरअसल, बीते 7 जनवरी को बिपाशा का 37वां जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि बिपाशा के जन्मदिन का केक भी करण ने ही मंगवाया था जिस पर लिखा था 'हैप्पी बर्थडे मंकी।'
बताया जा रहा है कि बिपाशा खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिस तरह वर्ज़िश करती हैं उसे देखकर करण ने बिपाशा का नाम मंकी रखा है।
आपको बता दें कि बिपाशा और करण ने 'अलोन' नाम की एक फ़िल्म की थी, जिसके बाद इनके बीच अफेयर की खबरें शुरू हुई थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी ये नहीं कहा कि वे एक दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन कभी मुंबई से बाहर तो कभी देश से बाहर दोनों विदेश में साथ छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। ये दोनों अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालते हैं। इस बार भी बिपाशा का 37वां जन्मदिन विदेश में ही मनाया गया, जहां बिपाशा के साथ करण मौजूद थे।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा का जन्मदिन, Bipasha Basu, Karan Singh Grover, Bipasha Birthday