विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

मां की गोद में यूं आराम फरमा रहे लीजा हेडन के बेटे, वायरल हुई फोटो

अभिनेत्री लीजा हेडन और उनके बेटे जैक लालवानी की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है.

मां की गोद में यूं आराम फरमा रहे लीजा हेडन के बेटे, वायरल हुई फोटो
बेटे जैक लालवानी के साथ एक्ट्रेस लीजा हेडन.
  • 17 मई को लीजा हेडन के बेटे जैक लालवानी का जन्म हुआ
  • लीजा ने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी
  • 'क्वीन' और 'शौकीन्स' जैसी फिल्मों में लीजा ने निभाया अहम किरदार
नई दिल्ली: कंगना रनौट की फिल्म 'क्वीन' में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लीजा हेडन पिछले महीने मां बनी हैं. साल की शुरुआत से ही वे अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सुर्खियों में रहीं. 17 मई को उनके बेटे जैक लालवानी का जन्म हुआ. लीजा के साथ जैक की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इसमें नन्हे जैक मां की गोद में आराम फरमाते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर में जैक का चेहरा नहीं दिखाई पड़ रहा है, लेकिन इसमें लीजा स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं. 
 
 

@lisahaydon with her new born baby boy Zack Lalvani #lisahaydon #newborn #babyboy

A post shared by Celebrity Kids (@celebrity_kids_) on

 

Zack Lalvani born 17th May 2017

A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on


जैक के जन्म के बाद लीजा ने अपने पूरे परिवार की फोटो साझा कर फैन्स को बेटे के जन्म की खुशखबरी दी थी. तस्वीर में उनके पति डिनो लालवानी भी नजर आए थे. 
 
 

all my heart

A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on


कुछ दिनों पहले लीजा ने बेटे की एक क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. इसमें जैक का चेहरा तो नहीं दिख रहा था, लेकिन वे व्हाइट शर्ट और बो-टाई पहने नजर आए.
 

'क्वीन' और 'शौकीन्स' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुकीं लीजा ने प्रेग्नेंसी के दौरान एली मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था. इसके कवर पेज पर लीजा बिकिनी पहने बेबी बम्प दिखाती नजर आई थीं. लीजा का यह बिकिनी फोटोशूट काफी खूबसूरत था.

बता दें, पिछले साल सितंबर में लीजा ने अपनी मंगनी की घोषणा की थी और 29 अक्टूबर में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की. इनकी शादी फुकेट के एक बीच पर हुई थी. डीनो पाकिस्तान में जन्में ब्रिटिश उद्यमी गुल्लु लालवानी के बेटे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lisa Haydon, Jack Lalvani, Lisa Haydon Son Jack, Lisa Haydon Son Viral Photo, Dino Lalvani, The Shaukeens, Queen, Social Viral, Viral Photo, Celebrity Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com