विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2015

मशहूर तमिल अभिनेत्री मनोरमा का निधन, पांच मुख्यमंत्रियों के साथ कर चुकी थीं काम

मशहूर तमिल अभिनेत्री मनोरमा का निधन, पांच मुख्यमंत्रियों के साथ कर चुकी थीं काम
चेन्नई: मशहूर तमिल अभिनेत्री मनोरम का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 साल की थी।

अपने प्रशंसकों द्वारा प्यार से आची बुलाई जाने वाली मनोरमा ने 1,200 फिल्मों और एक हजार नाटकों में अभिनय किया था। एक हजार फिल्में पूरी कर उन्होंने गिनीस बुक में भी अपना नाम दर्ज कराया था।

मनोरमा ने पांच मुख्यमंत्रियों के साथ फिल्मों में लीड रोल निभाया है, जिसमें अन्ना दुरई, एमजी रामचंद्रन, एम. करुणानिधि, एनटी रामाराव और जे. जयललिता शामिल हैं। उन्होंने शिवाजी गणेशन, रजनीकांत और कमल हासन सहित कई प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ भी काम किया है।

पद्मश्री से सम्मानित मनोरमा को उनकी फिल्म 'पुढिया पढ़ाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई दूसरे अवार्ड भी दिए जा चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
पेंसिल से कुछ भी बना लेता था छोटा संजू, 'शाका लाका बूम बूम' का लड़का 24 साल बाद अब दिखता है ऐसा, लोग बोले- बॉलीवुड का हीरो
मशहूर तमिल अभिनेत्री मनोरमा का निधन, पांच मुख्यमंत्रियों के साथ कर चुकी थीं काम
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Next Article
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com