विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

टीवी की एक और बहू हो गई बोल्ड, Instagram पर तस्वीर पोस्ट कर सबको चौंकाया

टीवी पर काम करने वाली एक्ट्रेस से हमेशा सुंदर, सुशील होने की उम्मीद की जाती है, लेकिन ध्यान रहे वे भी रिस्की हो सकती हैं...

टीवी की एक और बहू हो गई बोल्ड, Instagram पर तस्वीर पोस्ट कर सबको चौंकाया
टीना दत्ता
  • उतरन से हुईं लोकप्रिय
  • 'चोखेर बाली' में भी आ चुकी हैं नजर
  • बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था करियर
नई दिल्ली: उन्होंने पांच साल की उम्र में टीवी पर करियर शुरू किया था. सीरियल का नाम 'सिस्टर निवेदिता' और यह एक्ट्रेस थी टीना दत्ता. इसके अलावा बंगाली में भी काम किया. लेकिन यह बात अब गुजरे जमाने की हो चुकी है. नन्हीं टीना छोटे परदे पर बड़े काम कर चुकी हैं, और वे टीवी सीरियल्स का हिट नाम भी हैं. उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ ‘चोखेर बाली’ में भी काम कर रखा है. उस समय वे 16 साल की थीं. लेकिन 2008-15 तक चले सीरियल ‘उतरन’ ने इस एक्ट्रेस का स्टार बना दिया. 

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' ने ‘बरेली की बर्फी’ को धो डाला

इसी टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली हैं. अभी तक बहू और बेटी के किरदारों में नजर आने वाली टीना ने इंस्टा पर बोल्ड तस्वीर डाली है. यह तस्वीर वायरल हो गई है, और जिस सोच के साथ उन्होंने डाली उसके वैसे ही नतीजे भी मिल रहे हैं. अक्सर टीवी पर आने वाली हमारी एक्ट्रेस को लेकर एक इमेज बनी रहती हैं, जिसमें वे सुंदर और सुशील नजर आती हैं. लेकिन समय-समय पर वे इस तरह की तस्वीरें डालकर अपनी रटी-रटाई इमेज से हटकर थोड़ा रिस्की भी हो जाती हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tina Dutta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com