विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2015

फ़िल्म 'एक और देवदास' का नाम बदलेंगे सुधीर मिश्रा

फ़िल्म 'एक और देवदास' का नाम बदलेंगे सुधीर मिश्रा
निर्देशक सुधीर मिश्रा की फाइल फोटो
मुंबई: निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी आने वाली फ़िल्म 'एक और देवदास' का अब नाम बदलने जा रहे हैं। सुधीर मिश्रा को लगता है कि उनकी कहानी के हिसाब से फ़िल्म का टाइटल सही नहीं है इसलिए वो इसका नाम बदल देंगे। हालांकि अभी तक दूसरे नाम का चयन नहीं हुआ है।

सुधीर निश्रा ने कहा, ''पहले हमने इस फ़िल्म का नाम 'एक और देवदास रखा' था मगर जब हमने पूरी कहानी देखी तो लगा कि कहानी के हिसाब से इसका टाइटल ठीक नहीं है। ये फ़िल्म बिलकुल ही अलग है। इसलिए हमने फ़ैसला किया है नाम बदलने के किये। बहुत ही जल्द तय करेंगे कि इस फ़िल्म का दूसरा नाम क्या होना चाहिए।''

सुधीर मिश्रा की इस फ़िल्म में चित्रांगदा सिंह, ऋचा चड्ढा और रोहित भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जब से इस फ़िल्म की घोषणा हुई थी तभी से इसका नाम एक और देवदास था और ऐसा माना जा रहा था कि ये फ़िल्म देवदास का एक और रीमेक है जिसे सुधीर मिश्रा आज के परिवेश में बना रहे हैं। मगर अब नाम बदल जायेगा, तो क्या कहानी वही देवदास की होगी? दर्शकों को ये भी पता चल जायेगा जब फ़िल्म 2016 के फरवरी में रिलीज़ होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुधीर मिश्रा, एक और देवदास, चित्रांगदा सिंह, रिचा चड्ढा, बॉलीवुड, Sudhir Mishra, Ek Aur Devdas, Chitrangada Singh, Richa Chaddha, रोहित भट्ट, Rohit Bhatt