सुभाष चंद्र गोयल से विवाद के कारण सोनू निगम के 2 गाने फिल्म से बाहर

सुभाष चंद्र गोयल से विवाद के कारण सोनू निगम के 2 गाने फिल्म से बाहर

सोनू निगम (फाइल फोटो)

मुंबई:

मीडिया और एंटरटेनमेंट चैनल के मालिक सुभाष चंद्र गोयल से झगड़े और विवाद की वजह से सोनू निगम के 2 गाने फिल्म से बाहर निकाल दिए गए हैं। उनकी जगह दूसरे गायक की आवाज में यह गाना रिकॉर्ड किए गए।
 
'इश्क फॉरएवर' के  गाने दुबारा हुए रिकॉर्ड
जावेद जाफरी और लीज़ा रे की फिल्म 'इश्क फॉर एवर' के लिए सोनू निगम ने 2 गाने गए थे। मगर इस फिल्म का म्यूजिक राइट पहुंच गया जी म्यूजिक के पास जिसके मालिक हैं सुभाष चंद्र गोयल। सुभाष चंद्र गोयल पहले से ही अपने चैनल्स और म्युजिक कंपनी पर सोनू का बहिष्कार कर चुके हैं। खबरों के अनुसार 'इश्क फॉरएवर' के दोनों गानों से सोनू निगम की आवाज निकालकर दोबारा गानों को रिकॉर्ड किया गया, जावेद अली की आवाज में।

इस खबर की पुष्टि करते हुए फिल्म के निर्माता शब्बीर बोक्सवाला ने मीडिया को बयान दिया। उन्होंने कहा है कि गाना उन्होंने दोबारा रिकॉर्ड करवाया है। उन्हें पहले से इस विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले साल गोयल से हुआ था झगड़ा
आपको बता दें कि पिछले वर्ष अमर सिंह की पार्टी में सुभाष चंद्र गोयल और सोनू निगम के बीच झगड़ा हो गया था। वहां सुभाष चंद्र गोयल काफी गुस्से में आ गए थे और सोनू को काफी कुछ कह दिया था। तभी से सुभाष चंद्र गोयल ने सोनू के गानों का बहिष्कार कर रखा है।