विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2016

सोनू निगम ने लॉन्च किया भारत का पहला ट्रांसजेंडर बैंड

सोनू निगम ने लॉन्च किया भारत का पहला ट्रांसजेंडर बैंड
सोनू निगम (फाइल फोटो)
मुंबई: जाने-माने प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने बुधवार को वाई फिल्म्स ट्रांसजेंडर म्यूजिक ग्रुप 6-पैक बैंड लॉन्च किया। सोनू ने इस बैंड के एक गाने के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने इसे एक अच्छा अनुभव बताया।

पत्रकारों से बात करते हुए यहां उन्होंने कहा कि इस एलबम में कुल छह गाने हैं। उन्हें उनके साथ गाना गाकर काफी अच्छा लगा। वे हमेशा सोनू के गाने गाते रहते हैं। सोनू को बैंड के सदस्यों की बच्चों जैसी ऊर्जा और निश्छलता काफी अच्छी लगी।

इस एलबम के लिए अनुष्का शर्मा ने भी अपनी आवाज दी है। इस एलबम से जुड़े वीडियो आने वाले महीनों में रिलीज होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनू निगम, प्लेबैक सिंगर, वाई फिल्म्स, ट्रांसजेंडर म्यूजिक ग्रुप, Sonu Nigam, Transgender Band, Y Films