मुंबई:
श्रेया सरन का कहना है कि अजय देवगन के साथ एक्टिंग को लेकर वह शुरू में थोड़ी डरी हुई थीं, लेकिन बाद में महसूस किया कि सुपरस्टार अभिनेता सेट पर 'स्टारडम' लेकर नहीं आते और एक आम इंसान के रूप में आते हैं।
श्रेया आगामी फिल्म 'दृश्यम' में एक मां की भूमिका में दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि अजय देवगन जैसे बड़े कलाकार के साथ काम करने को लेकर वह कुछ हद तक डरी हुई थीं, उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है, वह बड़ा, अच्छा या काफी अच्छा है।
श्रेया ने कहा, 'वह एक स्टार हैं, इसलिए पहले दो तीन दिन मैं कुछ डरी हुई थी। लेकिन एक अभिनेता के रूप में, वह अपना स्टारडम छोड़कर सेट पर एक आम इंसान की तरह आते हैं। इसलिए उनके साथ काम करना काफी आसान हो जाता है।' मां की भूमिका को लेकर आमतौर पर अभिनेत्रियों में झिझक होती है, लेकिन श्रेया इसको लेकर दुविधा में नहीं थीं।
उन्होंने कहा, 'यह एक बेहतरीन फिल्म और भूमिका के लिए एक शानदार चरित्र है जिसने मुझे वास्तव में परेशान नहीं किया। मैं यह फिल्म करना चाहती थी।'
राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कई हस्तियां 'दृश्यम' से जुड़ी हुई हैं इनमें अजय देवगन, तब्बू, निर्देशक निशिकांत कामत, गीतकार गुलजार, संगीतकार विशाल भारद्वाज आदि शमिल हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
श्रेया सरन, अजय देवगन, दृश्यम, Shreya Sharan, Ajay Devgan, Drishyam