पापा शक्ति कपूर ने दिया बेटी श्रद्धा कपूर को कीमती तोहफा

मुंबई : इस साल अभिनेत्री श्राद्धा कपूर का जन्मदिन खास था क्योंकि उन्हें उनके 26वें जन्मदिन पर उनके पापा शक्ति कपूर ने एक ख़ास तोहफा दिया। शक्ति कपूर ने अपनी बेटी को तोहफे में आपनी एक 7 लाख की सोने की पसंदीदा घड़ी दे दी।

शक्ति कपूर ने बताया, 'मुझे घड़ियों का शौक़ है और मेरे पास कई घड़ियां हैं, मगर श्राद्धा को ये घड़ी बेहद पसंद है इसलिए उसके जन्म दिन पर उसे तोहफे में दे दिया।'

शक्ति कपूर ने ये भी कहा कि बचपन से ही श्राद्धा को ये घड़ी अच्छी लगती थी और उसकी आंखें इस घड़ी पर टिकी रहती थी, इसलिए सोचा कि इस जन्मदिन पर यही तोहफा उसे दे दूं क्योंकि मैं सिर्फ उससे प्यार ही नहीं करता बल्कि उसपर गर्व है मुझे।'

श्राद्धा का जन्मदिन उनके घर पर मनाया गया जहां उनका परिवार मौजूद था। यहां केक काटा गया और अनमोल तोहफे भी दिए गए। इस मौके पर उनके पसंद के खाने भी बनाए गए थे। शक्ति कपूर ने बताया, 'श्रद्धा कपूर को सी फ़ूड यानी मछली वगैरह बहुत पसंद है। इसलिए मछलियों की अलग-अलग डिश बनाई गई।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

घर के अलावा श्रद्धा का जन्मदिन उनकी फ़िल्म के सेट पर भी मनाया गया। इन दिनों वो अपनी फ़िल्म 'एबीसीडी 2' की शूटिंग कर रही जहां फ़िल्म की टीम ने भी उनका जन्मदिन मनाया।