विज्ञापन

साउथ के अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर बोला धावा, 3 दिन में बजट से दोगुना कलेक्शन, पिता-बेटी की कहानी से जीता दर्शकों का दिल

Irumudi box office collections day 3:  साउथ के अक्षय कुमार यानी रवि तेजा की लेटेस्ट फिल्म इरुमुदी केवल 3 दिन के कलेक्शन के साथ 2026 की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगू फिल्म बन गई है. 

साउथ के अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर बोला धावा, 3 दिन में बजट से दोगुना कलेक्शन, पिता-बेटी की कहानी से जीता दर्शकों का दिल
irumudi box office collection day 3: साउथ के अक्षय कुमार रवि तेजा की इरुमुडी ने 3 दिनों में की बंपर कमाई
नई दिल्ली:

साउथ के अक्षय कुमार कहे जाने वाले सुपरस्टार रवि तेजा, जो साल में ढेर सारी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी की मचअवेटेड फिल्म इरुमुदी 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धावा बोल दिया है. दरअसल, केवल 3 दिन में न सिर्फ बजट अपने नाम किया बल्कि दोगुना कलेक्शन करके 2026 की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगू फिल्म बन गई है. खास बात यह है कि फिल्म में रोमांस की जगह फैमिली और इमोशनल स्टोरी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने पर मजबूर किया है.  

इरुमुदी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

बॉक्स ऑफिस टैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 15.30 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने की थी. वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 16.20 करोड़ तक पहुंचा. जबकि तीसरे दिन 18.20 करोड़ कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया, जिसके चलते भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 50.30 करोड़ हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 58.37 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 71.84 करोड़ का हो गया है. खास बात यह है कि फिल्म का बजट 40 से 45 करोड़ का बताया गया है, जिसके चलते फिल्म ने दोगुनी कमाई करके हिट का दर्जा हासिल कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- Toxic का ओपनिंग डे पर भौकाल, एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2, एनिमल, जवान छूटी पीछे, अब पुष्पा 2 की बारी?

2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्मों में की एंट्री

इरुमुदी ने 50 करोड़ के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन के साथ टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगू फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. हालांकि पहले नंबर पर मन शंकर वराप्रसाद गारु (218.47 करोड़), दूसरे नंबर पर पेद्दी ( 244.27 करोड़), तीसरे नंबर पर द राजा साब (146.04 करोड़), चौथे नंबर पर उस्ताद भगत सिंह ( 72.38 करोड़) और पांचवे नंबर पर मां इंटि बंगारम ( 62 करोड़) है. जबकि छठे पर अनगनगा ओका राजू (53.9 करोड़), सातवें पर लेनिन (49.31 करोड़), आठवें पर चेन्नई लव स्टोरी (38.34 करोड़), नौंवे पर डकैत (36.7 करोड़) है.  

पिता बेटी की कहानी है इरुमुदी

शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में रवि तेजा, प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर (मैत्री मूवी मेकर्स) मिलकर फिल्म के निर्माण कार्य में भूमिका अदा करते दिखेंगे. फिल्म का शीर्षक 'इरुमुदी' भगवान अयप्पा की यात्रा और परंपरा से जुड़ा है. अपनी 77वीं फिल्म में रवि तेजा त्रिनाथ की भूमिका निभाई है, जो आंध्र प्रदेश के एक पहाड़ी गांव पोलुरु में रहता है और खेती करता है.  वहीं अपनी छोटी बेटी की रक्षा के लिए खड़ा होता है. 

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायण के बाद महाभारत के कर्ण की गाथा देखने के लिए हो जाइए तैयार, टीजर की हो रही चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irumudi Box Office, Irumudi, Bollywood, Ravi Teja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com