सलमान खान (फाइल फोटो)
मुंबई:
अभिनेता सलमान खान का कहना है कि अपनी शादी को लेकर उन्हें संदेह है, लेकिन वह अपने दो-तीन बच्चे चाहते हैं। शादी की योजनाओं को लेकर अकसर सवालों का सामना करने वाले अभिनेता ने पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया, जहां एक पत्रकार ने सलमान से उनकी शादी और पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ से जुड़े सवाल पूछे।
कैटरीना से जुड़े सवालों का दिया जवाब
सलमान ने कहा कि शादी को लेकर संदेह है, लेकिन मैं दो-तीन बच्चे चाहता हूं। मुझे पता है कि शादी के बिना बच्चे पाना मुश्किल है, लेकिन मैं बंदोबस्त कर लूंगा। अभिनेता ने पूर्व प्रेमिका कैटरीना से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। हाल में वह टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ के मंच पर कैटरीना से मिले थे।
सलमान के हिसाब से कैटरीना एक ‘मजदूर’ हैं
सलमान से जब कहा गया कि कैटरीना ने अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया है, तब सलमान ने कहा कि यह उनका बड़प्पन है, लेकिन वह झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि कैटरीना कैफ कैटरीना कैफ इसलिए हैं, क्योंकि वह बहुत मेहनती हैं। मैंने कभी भी इतनी मेहनती लड़की नहीं देखी। वह भले ही भारत में सबसे बड़ी स्टार हों, लेकिन मेरे हिसाब से वह एक ‘मजदूर’ हैं। वह इतनी मेहनत करती हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सलमान खान, शादी, बच्चे, कैटरीना कैफ, Salman Khan, Wedding, Children, Katrina Kaif