ऋषि कपूर ने गाली गलौज करने वाले ट्विटर यूजर की लगाई क्लास

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने उनके पिता राजकपूर और बेटे रणबीर कपूर के खिलाफ अभद्र भाषा वाले एक ट्वीट की आलोचना की है।
 
एक ऑनलाइन यूजर ने कपूर के ट्विटर फीड में भद्दे संदेश भेजे जो सभी को नजर आ रहे थे।
 
इस पर 62 साल के इस अभिनेता ने टका सा जवाब दिया, 'बहुत नाम बड़ा कर रहा है अपने मां बाप का, क्या सही तालीम दी है इसे।' उन्होंने लिखा, 'व्यक्ति को ऐसे लोगों को बेनकाब और शर्मिंदा करना चाहिए। उनका सिर शर्म से झुक जाना चाहिए। उनके माता-पिता को जरूर उनके बारे में पता चलना चाहिए।'


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com