विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2016

फिल्म 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह का यह 'विशालकाय' लुक देख दंग रह जाएंगे आप

फिल्म 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह का यह 'विशालकाय' लुक देख दंग रह जाएंगे आप
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (फाइल फोटो)
पेरिस: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे - दोज हू डेयर टू लव' के लिए अपने शरीर पर काफी मेहनत कर रहे हैं।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए रणवीर इन दिनों अपने निजी ट्रेनर लॉयड स्टीवंस के साथ पेरिस में हैं। स्टीवंस ने ट्विटर पर 'बाजीराव मस्तानी' अभिनेता के नए लुक की एक तस्वीर साझा की।
इसमें वह पहले से ज्यादा विशाल नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी और रणवीर की कसरत करते हुए एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'लगता है कि इससे यह स्पष्ट होगा..जो कुछ प्रमुख बदलाव रणवीर ने 'बेफिक्रे' के लिए किए हैं।

इस फिल्म में 'गुंडे' के अभिनेता वानी कपूर के साथ नजर आएंगे। आदित्य इस फिल्म के जरिए सात साल बाद निर्देशन जगत में वापसी कर रहे हैं। आदित्य के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की 'रब ने बना दी जोड़ी' थी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रणवीर सिंह, बेफिक्रे, आदित्य चोपड़ा, लॉयड स्टीवंस, Ranveer Singh, Befikre, Llyod Stevens