
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा गंभीर रूप से बीमार हैं। कुछ साल पहले उन्हें जिस कैंसर ने अपनी चपेट में लिया था, वह फिर से लौट आया है।
प्रियंका के दोस्तों ने कहा है कि चोपड़ा की हालत बेहद गंभीर है। अपने पिता की हालत को लेकर प्रियंका काफी चिंतित हैं। उन्होंने इसे देखते हुए मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही उमंग कुमार की फिल्म के लिए रिहर्सल रोक दिया है।
बीते सप्ताह जब प्रियंका के पिता की हालत गंभीर हुई थी, तब तक वह सामान्य दिनों की तरह काम कर रही थीं। जो लोग उनके बेहद करीब हैं, सिर्फ वही जानते हैं कि वह किस तरह के मानसिक हालात से गुजर रही हैं।
प्रियंका के पिता की 2005 में भी तबीयत खराब हुई थी। उस समय प्रियंका रोहन सिप्पी की फिल्म 'ब्लफमास्टर' की शूटिंग कर रही थीं। उस समय भी प्रियंका ने अपने दुख को जाहिर नहीं होने दिया था।
(चित्र परिचय : वैंकुवर में टोयफा अवॉर्ड्स में प्रियंका अपने पिता के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं