आपा खोने पर खतरनाक हो सकते हैं प्रकाश झा : प्रियंका चोपड़ा

आपा खोने पर खतरनाक हो सकते हैं प्रकाश झा : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

लॉस एंजिलिस:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ‘जय गंगाजल’ के उनके निर्देशक प्रकाश झा एक महान फिल्मकार हैं लेकिन अगर वह अपना आपा खो देते हैं तो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

‘क्वॉन्टिको’ की 33 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि दूसरे को गुस्से का शिकार होते देख कर मजा आ सकता है लेकिन आप खुद पीड़ित होते हैं तो यह मुश्किल होता है।

अपने टीवी कार्यक्रम के दूसरे सत्र पर काम करने के लिए इस समय अमेरिका आयी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर झा का एक वीडियो डाला है जिसमें वह ठीक से काम नहीं करने वाले अपने क्रू सदस्यों पर चिल्ला रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है कि प्रकाश झा के बारे में यहां जानकारी में कम तथ्य हैं। वह एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ ही वह अपना आपा भी खो देते हैं और खतरनाक हो जाते हैं। चार मार्च को फिल्म के प्रसारित होने के संदेश के साथ वीडियो की समाप्ति हो जाती है। ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है।