विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2016

प्रियंका चोपड़ा को मिली कामयाबी पर खुश हुए अक्षय कुमार

प्रियंका चोपड़ा को मिली कामयाबी पर खुश हुए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार (फाइल फोटो)
मुंबई: हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के पहले ही साल पुरस्कार जीतने के बाद बॉलीवुड में काफी लोग खुश हैं और इनमें अक्षय कुमार प्रमुख हैं। अक्षय इसलिए खुश हैं कि प्रियंका ने विदेश में देश का नाम रोशन किया है। अपने पहले ही धारावाहिक 'क्वांटिको' में प्रियंका ने ऐसी छाप छोड़ी कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड में दर्शकों की पसंद वाला पुरस्कार उनकी झोली में गिरा।

प्रियंका ने देश का नाम रोशन किया
अक्षय ने प्रियंका की इस कामयाबी पर एक अख़बार को दिए बयान में कहा है,  'प्रियंका ने देश का नाम रोशन किया है। हमें प्रियंका पर गर्व है।' आपको बता दें कि प्रियंका के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी कई सफ़ल फिल्मों में अक्षय हीरो थे।

फिल्‍म 'अंदाज़' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू
प्रियंका ने अक्षय के साथ ही फिल्‍म 'अंदाज़' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद फिल्‍म 'ऐतराज़' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी सफल फिल्मों में काम किया, लेकिन इन दोनों के बीच कुछ 'पकने' की खबरें सुर्खियां बनने लगीं। उसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे के साथ काम बंद कर दिया। मगर अब जब प्रियंका ने पुरस्‍कार जीता तो 'गब्बर' ने खुशी का इजहार किया ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, क्वांटिको, Priyanka Chopra, Akshay Kumar, Quantico, Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com