विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2017

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जीती 'नच बलिए 8' की ट्रॉफी, जीत के बाद यूं मनाया जश्न

फाइनलिस्ट सनाया ईरानी-मोहित सेहगल और एबिगेल पांडे-सनम जौहर को पीछे छोड़ते हुए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 'नच बलिए सीजन 8' के विजेता बन गए हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जीती 'नच बलिए 8' की ट्रॉफी, जीत के बाद यूं मनाया जश्न
'नच बलिए 8' की विजेता जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया.
  • ट्रॉफी के साथ दिव्यांका-विवेक ने मिले 35 लाख रुपये
  • दूसरे स्थान पर सनम-एबिगेल तो तीसरे पॉजिशन पर रहे सनाया-मोहित
  • 'नच बलिए' फिनाले में रणबीर कपूर ने किया 'जग्गा जासूस' को प्रमोट
नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 'नच बलिए सीजन 8' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. रविवार रात प्रसारित एपिसोड में जोड़ी ने शो के दूसरे फाइनलिस्ट सनाया ईरानी-मोहित सेहगल और एबिगेल पांडे-सनम जौहर को पीछे छोड़ नच की ट्रॉफी जीती. ट्रॉफी के अलावा इस स्टार कपल को 35 लाख रुपये, हीरो मेस्ट्रो गाड़ी और ऑरा की ज्वैलरी ईनाम के तौर पर मिली है. इस कॉम्पटिशन में सनम जौहर और एबिगेल पांडे दूसरे जबकि सनाया ईरानी और मोहित सेहगल तीसरे स्थान पर रहे.
 
 

A post shared by Divekfanpage (@divekfanpage) on


इसमें कोई शक नहीं है कि दिव्यांका और विवेक जिन्हें फैन्स प्यार से दिवेक बुलाते हैं, टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. शो की शुरुआत से ही दोनों नच की ट्रॉफी जीतने वाले सबसे मजबूत दावेदार थे. जीत की खुशी जाहिर करते हुए विवेक ने दिव्यांका के साथ ट्रॉफी लिए हुए फोटो शेयर की, इसमें दोनों बेहद खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं. इस ट्रॉफी के साथ विवेक अपने फैन्स को धन्यवाद देना नहीं भूले.
 

जीत की खुशी में कपल ने जमकर डांस भी किया, इसका वीडियो विवेक दहिया के फैन क्लब ने साझा किया. वीडियो में जोड़ी अपनी टीम और करीबियों के साथ जमकर डांस करती दिख रही है. 
फिनाले में बतौर गेस्ट रणबीर कपूर पहुंचे, जो यहां आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' को प्रमोट करते दिखाई दिए. 'नच बलिए 8' में शो के पिछले सीजन के विजेता जय भानुशाली-माही विज, संजीदा शेख-आमिर अली भी शामिल हुए, जिन्होंने स्टेज पर एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nach Baliye, Nach Baliye 8, Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Vivek Dahiya, Vivek Dahiya, Sanaya Irani Mohit Sehgal, Sanam Johar Abigail Pande, Ranbir Kapoor, Jagga Jasoos, Nach Baliye Finale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com