विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2016

मुंबई लौटीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली, एयरपोर्ट पर कैमरे में हुईं कैद

मुंबई लौटीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली, एयरपोर्ट पर कैमरे में हुईं कैद
मुंबई: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दीं। इससे पूर्व ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद नव्या अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं, जहां उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं।

दरअसल, उनके फैन पेज पर एक ऐसा वीडियो शेयर हुआ है जिसकी खूब चर्चा हुई। इस वीडियो में नव्या एक बोट में बिकिनी में डांस करती दिखाई दे रही थीं।
 


बता दें कि नव्या ने स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली है और अपने ग्रेजुएशन डे की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। इंग्लैंड में केंट के सेवन ओक्स स्कूल में नव्या के साथ शाहरुख के बेटे आर्यन भी पढ़ाई कर रहे थे और उनका भी ग्रेजुएशन पूरा हो गया है। वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नव्या जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।
 

शाहरुख के बेटे आर्यन भी नव्या के साथ पढ़ते हैं...
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नव्या नवेली नंदा, अमिताभ बच्चन, Navya Naveli Nanda, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com