विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्‍या है आरोप...

बांद्रा स्थित अपने बंगले पाली हिल में निर्माण कार्य बाधित होने के कारण कपूर ने पेड़ों की शाखाएं काटने की अनुमति मांगी थी.

अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्‍या है आरोप...
मुंबई: मुंबई पुलिस ने पेड़ों की शाखाएं काटने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कपूर पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की ओर से दी गई अनुमति से अधिक संख्या में पेडों की शाखाएं काटी. बांद्रा स्थित अपने बंगले पाली हिल में निर्माण कार्य बाधित होने के कारण कपूर ने पेड़ों की शाखाएं काटने की अनुमति मांगी थी.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने छह से ज्यादा शाखाएं काटने के आरोप में कपूर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी. खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर रामचंद्र जाधव ने बताया कि कपूर ने छह शाखाएं काटने की अनुमति मांगी थी, लेकिन ऐसा पाया गया कि उन्होंने इससे ज्यादा शाखाएं काटी.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Mumbai Police, FIR Against Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com