विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

कैटरीना कैफ के 'काला चश्मा' को टक्कर देने आया 'मुबारकां' का 'द गॉगल सॉन्ग'! देखें वीडियो...

'द गॉगल सॉन्ग' को अमाल मलिक ने कम्पोज किया है, इसकी लिरिक्स कुमार ने लिखी है. सोनू निगम, अरमान मलिक, अमाल मलिक, तुलसी कुमार, नीति मोहन ने इस पार्टी नंबर को आवाज दी है.

कैटरीना कैफ के 'काला चश्मा' को टक्कर देने आया 'मुबारकां' का 'द गॉगल सॉन्ग'! देखें वीडियो...
28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 'मुबारकां'
  • 'मुबारकां' का चौथा गाना 'द गॉगल सॉन्ग' रिलीज
  • अमाल मलिक ने दिया संगीत, कुमार ने लिखी लिरिक्स
  • गॉगल पहन गाने में इलियाना-अथिया के साथ थिरक रहे अर्जुन-अनिल
नई दिल्ली: अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की चाचा-भतीजे की जोड़ी आगामी फिल्म 'मुबारकां' में भी चाचा-भतीजे का किरदार निभाने वाले हैं. मुबारकां के टाइटल सॉन्ग, हवा हवा गाने के बाद गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना 'द गॉगल सॉन्ग' रिलीज कर दिया था. लगभग ढाई मिनट के इस पार्टी नंबर में अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, अथिया शेट्टी, इलियाना डिक्रूज गॉगल पहनकर थिरकते नजर आ रहे हैं. बताते चलें कि, पिछले साल कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बार बार देखो' रिलीज हुई थी. फिल्म के सुपरहिट गाने में कैटरीना काला चश्मा पहनकर थिरकती नजर आई थीं. काला चश्मा गाने को टक्कर देने के लिए 'मुबारकां' के प्रोड्यूसर्स 'द गॉगल सॉन्ग' लेकर आए हैं, अब देखना यह होगा कि क्या ये गाना काला चश्मा की तरह पॉपुलर हो पायेगा या नहीं! 

'द गॉगल सॉन्ग' को अमाल मलिक ने कम्पोज किया है, इसकी लिरिक्स कुमार ने लिखी है. सोनू निगम, अरमान मलिक, अमाल मलिक, तुलसी कुमार, नीति मोहन ने इस गाने को गाया है.

देखें 'मुबारकां' के नए गाने का वीडियो...


फिल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका (करण और चरण) में नजर आएंगे, जिसमें एक पगड़ी के साथ होगा और अन्य पगड़ी के बिना. अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी और अनिल कपूर फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगे. असल जिंदगी में चाचा-भतीजे अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की यह जोड़ी पहली बार स्‍क्रीन पर साथ नजर आने वाली है.

इस फिल्‍म के जरिए अनिल कपूर और अनीज बज्‍मी 5वीं बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले डायरेक्‍टर और एक्‍टर की यह जोड़ी 'नो एंट्री', 'वेलकम', 'नो प्रॉब्‍लम' और 'वेलकम बैक' जैसी फिल्‍मों में जम चुकी है. कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mubarakan, The Goggle Song, Arjun Kapoor, Athiya Shetty, Amaal Mallik, Ileana D' Cruz, Anil Kapoor, Mubarakan Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com