विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2017

मेरी प्‍यारी बिंदू ट्रेलर 4: परिणीति चोपड़ा और आयुष्‍मान खुरान की मां का आमना सामना

मेरी प्‍यारी बिंदू ट्रेलर 4: परिणीति चोपड़ा और आयुष्‍मान खुरान की मां का आमना सामना
नई दिल्‍ली: 'बेचारा अभिमन्‍यु'. जी हां, अगर आप भी आयुश्‍मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्‍म 'मेरी प्‍यारी बिंदू' का ट्रेलर देखेंगे तो आयुष्‍मान खुराना की हालत देखकर आपको भी कुछ ऐसा ही लगने वाला है. अपने बोल्‍ड और बिंदास अदांज की बिंदू यानी परिणीति चोपड़ा ट्रेलर के इस चौथे चैप्‍टर में भी काफी हावी लग रही हैं और अभिमन्‍यु बने आयुष्‍मान खुराना काफी बेचारे नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर में बिंदास बिंदू और शर्मिले अभिमन्‍यु की मां का आपसी कनेक्‍शन दिखाया गया है. दरअसल अभिमन्‍यु की मां बिंदू को बिलकुल पसंद नहीं करती हैं. इस फिल्‍म में आयुष्‍मान खुराना की मां का यह किरदार बंगाली एक्‍ट्रेस अपराजिता ऑड्डी निभा रही हैं. वहीं राजात्‍व दत्‍ता अभि के पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी पत्‍नी और बेटे के बीच के संवादों पर हंसते हैं.

इस फिल्‍म के ट्रेलर का यह चौथा भाग 'बिंदू वर्सेस मां' के नाम से आया है. इस नए ट्रेलर में अभि बिंदू के हर एडवेंचर में फंसता हुआ नजर आ रहा है. अभि की मां बिंदू को बिलकुल पसंद नहीं करती हैं. अभि के लैंडलाइन मोबाइल पर दो घंटियां बजने का मतलब है कि यह बिंदू का संदेश है और अभी के घरवालें भी इसे समझते हैं.

आयुष्‍मान इस फिल्‍म में एक लेखक अभिमन्‍यु का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी बिंदू से जुड़ी अपनी यादों को एक किताब में लिख रहा है. यह सभी चेप्‍टर आयुष्‍मान की किताब का हिस्‍सा है. इस फिल्‍म का आखिरी ट्रेलर कल यानी 7 अप्रैल को रिलीज होगा.



इस फिल्‍म का निर्देशन डायरेक्‍टर अक्षय रॉय ने किया है. यह फिल्‍म 12 मई को रिलीज हो रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meri Pyari Bindu, Parineeti Chopra, Ayushamann Khurrana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com