'आशिकी' के गाने के वीडियो में नजर आएंगे ऋतिक और सोनम

'आशिकी' के गाने के वीडियो में नजर आएंगे ऋतिक और सोनम

ऋतिक रोशन और सोनम कपूर (फाइल फोटो)

मुंबई:

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सोनम कपूर एक गाने के वीडियो में साथ नजर आएंगे। यह गाना है 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' का, जिसके बोल हैं, 'धीरे-धीरे से मेरी जिन्दगी में आना'।

इस गाने को दोबारा तैयार किया है 'यो यो हनी सिंह' ने, जिसका वीडियो बनाया जा रहा है और इस वीडियो में ऋतिक और सोनम अभिनय करते नजर आएंगे। इस वीडियो की शूटिंग तुर्की के अंताल्या में होगी, जिसके लिए ऋतिक और सोनम तुर्की पहुंच चुके हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

1990 में फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी, जिसके गानों ने बहुत धूम मचाई थी और आज भी वे गाने बेहद लोकप्रिय हैं। संगीतकार नदीम श्रवण इस फिल्म का संगीत देने के बाद स्टार बन गए थे।