ऋषि कपूर (फाइल फोटो)
मुंबई:
निर्देशक दिव्या खोसला कुमार का कहना है कि ऋषि कपूर का तुनकमिजाजी स्वभाव का होना उचित है, क्योंकि वह काम में संपूर्णता खोजते हैं। दिव्या की अगली फिल्म ‘सनम रे’ में ऋषि कपूर नजर आने वाले हैं।
कपूर आने वाली फिल्म ‘सनम रे’ में 80 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका में दिखेंगे। कपूर अपने तुनकमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मशहूर अभिनेता के साथ फिल्म में काम करते समय दिव्या के लिए यह कोई मुद्दा नहीं था।
दिव्या ने एक साक्षात्कार में बताया, वह एक सख्त इंसान हैं.. वह एक परफेक्शनिशस्ट हैं। वह पूर्णता चाहते हैं। मैं उनसे सहमत हूं। मैं भी एक सख्त इंसान हूं और मैं सब कुछ सही बनाना चाहती हूं। कई बार ऐसा हुआ है जब वह सेट पर गुस्सा हो गए, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वह गलत थे। उन्होंने बताया, वह काफी सवाल पूछते थे। मैं खुश हूं कि वह अपना संदेह व्यक्त करते थे। उनकी प्रतिभा और अनुभव से हमें काफी लाभ मिला। एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में कपूर दादा की भूमिका में हैं।
भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म ‘सनम रे’ में पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रतौला नजर आएंगे। यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऋषि कपूर, दिव्या खोसला, Divya Khosla Kumar, Rishi Kapoor