विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2011

हरे रामा हरे कृष्णा का अगला भाग बनाऊंगा : देवआनंद

देव आनंद अब 1971 में आयी अपनी हिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का अगला भाग बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
Mumbai: सात दशक से भी ज्यादा समय तक सिनेमा से रोमांस करते रहे बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देव आनंद अब 1971 में आयी अपनी हिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का अगला भाग बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में अपना 88वां जन्मदिन मनाने वाले अभिनेता-फिल्मकार देव आनंद आने वाली फिल्म चार्जशीट में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह हरे रामा हरे कृष्णा की अगली कड़ी पर काम करना शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम हरे रामा हरे कृष्णा आज रखा गया है। देव आनंद ने कहा, मेरा जीवन पहले जैसा ही है और मैं 88 साल की उम्र में जीवन के एक खूबसूरत दौर में हूं। मैं उसी तरह उत्साहित हूं जैसे मैं 20 की उम्र में था। मुझे बहुत सारी चीजें करनी हैं और मैं चार्जशीट की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं दर्शकों की मांग पर एक नई स्क्रिप्ट हरे रामा हरे कृष्णा आज पर काम कर रहा हूं। यह पहली वाली फिल्म की अगली कड़ी है। गाइड फिल्म के अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, मैं रीमेक में विश्वास नहीं करता। इस फिल्म में मेरा प्रशांत का किरदार बिल्कुल अलग ही अवतार में है। हर दृश्य नया होगा और यह आज के दौर के मुताबिक होगा। 1971 की पुरानी वाली फिल्म की तरह यह फिल्म भी आज के युवाओं को सामाजिक संदेश देगी। फिल्म में कुछ भावपूर्ण गीत होंगे क्योंकि अच्छे गीतों के बगैर फिल्म हिट नहीं हो सकती।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
देवआनंद, फिल्म, हरे रामा हरे कृष्णा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com