विज्ञापन
This Article is From May 03, 2017

बैंकॉक में मैडम तुसाद म्यूजियम में ‘मोम के बाहुबली’

बैंकॉक में मैडम तुसाद म्यूजियम में ‘मोम के बाहुबली’
‘बाहुबली’ एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है और इसके कलाकार भी... फिल्म बाहुबली में लीड़ रोल करने वाले प्रभास का मोम का पुतला बैंकॉक स्थित प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है. इसी के साथ प्रभास साउथ के ऐसे पहले सुपरस्टार बन गए हैं, जिनका मोम का पुतला बैंकाक स्थित दुनिया के इस प्रसिद्ध म्यूजियम में लगा हो.

प्रभास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद ऐसे तीसरे भारतीय हैं, जिनका मोम का पुतला बैंकाक स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया. लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में बहुत से बॉलीवुड सितारों जैसे महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान,  सलमान खान के पुतले बनाए जा चुके हैं.

--------------------
ट्विटर को प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस में नजर आए 'झाड़ू' और 'पर्दे'
बाहुबली 2 बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: करण जौहर की खुशी का ठिकाना नहीं है...
'बाहुबली' प्रभास ने आपके लिए कुछ इस अंदाज में भेजा है प्यार...
Met Gala 2017 के रेड कारपेट पर वाइट गाउन में राजकुमारी सी उतरी दीपिका पादुकोण
--------------------


ट्रेड पंडित रमेश बाला के अनुसार, प्रभास के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है. जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रभास भी धमाल मचा रहे हैं.

प्रभास द्वारा अभिनीत फिल्म  'बाहुबली 2' ने कई नए रिकॉर्ड कायम करे और कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ भी दिए. बॉलीवुड फ़िल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महज़ तीन दिनों में 'बाहुबली 2' ने भारत में 335 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर ये आंकड़ा 540 करोड़ पहुंच चुका है. 

बाहुबली फिल्म‍ में प्रभास, राणा दुग्गुबाती और सत्यराज अहम किरदारों में हैं. 28 अप्रैल को रिलीज इस फिल्म में प्रभास बतौर अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली के किरदार निभाते दिखे. फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिली. फिल्म की इस सफलता पर प्रभास ने लोगों के प्यार और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है.

इस फिल्मन की सफलता के बाद से प्रभास के प्रसंशक भी दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में उनके प्रशंसकों ने प्रभास की फिल्मों के पोस्टर लगाए. हाल ही में पंजाब में भी प्रभास के लिए खासी दीवानगी देखने को मिल रही है. प्रभास का इतना बड़ा पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सिर्फ दक्षिण में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है.
लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas, Prabhas Baahubali, Prabhas Actor, Madame Tussauds
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com