विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2017

44वीं सालगिरह पर अमिताभ बच्चन ने साझा की शादी की यादें

सालगिरह के मौके पर शनिवार को अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, "3 जून 1973, शादी के 44 साल..शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद. आभारी और प्यार से सरोबार."

44वीं सालगिरह पर अमिताभ बच्चन ने साझा की शादी की यादें
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 44 साल पूरे.
  • 3 जून, 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे अमिताभ-जया
  • सालगिरह पर अमिताभ ने शादी से जुड़ी यादें ब्लॉग पर साझा की
  • फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं अमिताभ
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ने शनिवार को अपनी शादी के 44 साल पूरे कर लिए. महानायक ने इस मौके पर प्यार और शुभकामना देने के लिए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स का आभार जताया, जिन्हें वह शौकिया तौर पर अपना बढ़ा हुआ परिवार कहते हैं. जया के साथ अमिताभ ने कई तस्वीरें ट्वीट किया और लिखा, "3 जून 1973, शादी के 44 साल..शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद. आभारी और प्यार से सरोबार." 
 
सालगिरह के मौके पर 74 वर्षीय अमिताभ बच्चन पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने शादी से जुड़ी कुछ यादें ब्लॉग पर साझा की. उन्होंने बताया कि जैसे ही वह अपने किराए के घर से अपने माता-पिता के साथ सेकेंड हैंड पोनटियाक स्पोर्ट्स कार में निकले तो उनके ड्राइवर नागेश ने मालाबार हिल स्थित जया के परिवार और दोस्तों के अपार्टमेंट ले जाने की जिद पकड़ ली. उन्होंने कहा कि 3 जून, 1973 को बारिश की कुछ बूंदे गिरने लगीं और उनके पड़ोसी घर से बाहर आकर उत्साह के साथ जोर से बोलने लगे "जल्दी शादी कर लो, बरसात हो रही है. यह अच्छा शगुन है. अब शादी के 44 साल हो गए हैं. 

अमिताभ फिलहाल यशराज फिल्म्स की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं. फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए शनिवार को बिग बी माल्टा रवाना हुए हैं. इसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर साझा की है.
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ फिल्म '102 नॉट आउट' में 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म में अमिताभ दो दशकों के बाद ऋषि कपूर के साथ रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे. 

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Jaya Bachchan, Jaya Bachchan, Amitabh Jaya Wedding Anniversary, Thugs Of Hindostan, 102 Not Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com