आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग हर छोटी-बड़ी बात पर शिकायत करते रहते हैं. कोई किसी बात को लेकर परेशान है तो कोई खुद से परेशान है. धीरे-धीरे ये आदत हमारे मन और घर के वातावरण पर भी असर डालने लगती है. इससे धीरे-धीरे नेगेटिविटी बढ़ने लगती है. ऐसे में हमें दिन की शुरुआत कुछ ऐसे शब्दों के साथ करनी चाहिए, जो हमें दिनभर एक्टिव और पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करें. ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि दिन की शुरुआत किन शब्दों के साथ करनी चाहिए.
बीके शिवानी के अनुसार, अगर हम शिकायत की जगह शुक्रिया कहना शुरू कर दें, तो लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं. उनका कहना है कि शुक्रिया की अगरबत्ती जलाने का अर्थ है अपने विचारों में आभार की भावना पैदा करना. जब एक व्यक्ति भी पूरे मन से धन्यवाद का भाव रखता है, तो वह आसपास के माहौल को अच्छा बना सकता है.
शिकायत कम करें
बीके शिवानी के मुताबिक, इंसान को बार-बार शिकायत नहीं करनी चाहिए. इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है. जब हम हर समय कमियों पर ध्यान देते हैं, तो हमारा मन भी उसी दिशा में सोचने लगता है. इसके बजाय आभार का भाव मन को हल्का और पॉटिजिव बनाता है.
सुबह का पहला शब्द क्या होना चाहिए
दिन की शुरुआत सबसे महत्वपूर्ण होती है. सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले परमात्मा का धन्यवाद करें. मन ही मन कहें, परमात्मा, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. ऐसा करने से दिन की शुरुआत पॉजिटिविटी के साथ होती है.
उठते ही फोन देखना बंद करें
अक्सर लोग सुबह उठते ही फोन देखते हैं. इससे न केवल अपनी चिंताएं बल्कि दुनिया भर की नेगेटिव खबरें भी मन पर असर डालती हैं. बीके शिवानी कहती हैं कि दिन की शुरुआत बाहरी सूचनाओं से नहीं, बल्कि पॉजिटिव विचारों से करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें:- अपनी अंतरात्मा शक्ति को जगाएं, ये कभी गलत नहीं होती, बीके शिवानी से जानिए इंट्यूशन की ताकत कैसे मजबूत करें?
यह भी पढ़ें:- रात को सोने से पहले कर लें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज बोले, जीवन में बढ़ेगी शांति और सकारात्मकता
यह भी पढ़ें:- तेजी से आगे बढ़ना है तो याद रखें चाणक्य नीति की ये 3 बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं