आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर हर फैसले के लिए किसी तर्क या फिर परिस्थितियों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन कई बार हमारी अंतरात्मा से निकलने वाली आवाज भी हमें सही दिशा का संकेत देती है. ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी (BK Shivani) ने अपने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि अपनी अंतरात्मा शक्ति को जगाएं, ये कभी गलत नहीं होती. बीके शिवानी के अनुसार, हर व्यक्ति के भीतर एक अंतर्ज्ञान शक्ति होती है, लेकिन मन में चल रहे हजारों विचार, तनाव और नेगेटिविटी इस आवाज को दबा देती है. जब हमारा मन शांत, स्थिर और पॉजिटिव होता है, तब आत्मा की ये शक्ति स्पष्ट रूप से काम करने लगती है.
दरअसल, बीके शिवानी अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर लोगों की आम समस्याओं को लेकर वीडियो शेयर करती रहती हैं. बीके शिवानी के अनुसार, कभी-कभी लाइफ में ऐसे मौके आते हैं, जब दिल के किसी कोने से एक आवाज आती है, ये काम मत करो या यही सही रास्ता है. बाद में जब वही बात सच साबित होती है, तो हम सोचते हैं कि आखिर ये एहसास कैसा था. बीके शिवानी अपने एक वीडियो में बताया कि दिल के किसी कोने से निकलने वाली आवाज यानी अंतरात्मा की आवाज को ही इंट्यूशन यानी अंतर्ज्ञान कहा जाता है, जो हमारे भीतर की गहरी बुद्धि और शांति से जुड़ा होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीके शिवानी के अनुसार, मन में हर समय कई तरह के विचार चलते रहते हैं. कभी इंसान के मन में किसी बात को लेकर डर, चिंता या गुस्सा चलता है. ऐसे विचार अक्सर हमें भ्रमित कर सकते हैं, लेकिन इंट्यूशन शोर नहीं करता. यह बहुत शांत, स्पष्ट और स्थिर संकेत देता है. जब मन शांत होता है, तब हम उस संकेत को बेहतर तरीके से महसूस कर पाते हैं.
अंतरात्मा की आवाज कैसे सुनें
बीके शिवानी के अनुसार, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा ध्यान हमेशा मोबाइल, सोशल मीडिया और बाहरी परिस्थितियों में उलझा रहता है. ऐसे में भीतर की आवाज दब जाती है. अगर, मन तनाव और नकारात्मकता से भरा हो, तो इंट्यूशन के संकेत पहचानना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में मेडिटेशन, पॉजिटिव सोच और आत्मचिंतन से मन शांत होता है. जब विचार कम और स्पष्ट होते हैं, तब अंतर्ज्ञान की शक्ति स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगती है.
यह भी पढें:- पीले पड़ चुके तकियों को साफ कैसे करें? तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके
यह भी पढें:- 5 पौधे जो कीड़े-मकोड़ों को रखेंगे दूर? कीड़ों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं