विज्ञापन

रात को सोने से पहले कर लें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज बोले, जीवन में बढ़ेगी शांति और सकारात्मकता

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि अगर रात को सोने से पहले दिन का अंत ईश्वर स्मरण और आत्मचिंतन के साथ करना चाहिए. इससे व्यक्ति के अंदर पॉजिटिव एनर्जी आती है.

रात को सोने से पहले कर लें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज बोले, जीवन में बढ़ेगी शांति और सकारात्मकता
प्रेमानंद महाराज

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सिर्फ शांति चाहते हैं. लोग चाहते हैं कि वह अपना काम अच्छे से करें, परिवार के साथ समय बिताएं, तनाव और नेगेटिव सोच से दूर रहें. अगर, आप भी सब सही चलने के बाद अच्छा और शांत फील नहीं करते तो आपको प्रेमानंद महाराज की कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए. प्रेमानंद महाराज का कहना है कि अगर रात को सोने से पहले एक स्पेशल आध्यात्मिक अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया जाए, तो मन शांत रहता है, पॉजिटिविटी बढ़ती है और वन में सुख-शांति का अनुभव होने लगता है. उनके अनुसार, मनुष्य को दिन का अंत ईश्वर स्मरण और आत्मचिंतन के साथ करना चाहिए. इससे व्यक्ति के अंदर पॉजिटिव एनर्जी आती है.

सोने से पहले भगवान का स्मरण करें

प्रेमानंद महाराज के मुताबिक, व्यक्ति को रोजाना रात को सोने से पहले दिनभर की चिंताओं और उलझनों को छोड़कर भगवान का स्मरण करना चाहिए, क्योंकि जिस भाव और विचार के साथ व्यक्ति सोता है, उसका असर व्यक्ति के मन पर भी पड़ता है.

रोज रात में आत्मचिंतन करें

महाराज का कहना है कि रात में सोने से पहले कुछ मिनट अपने पूरे दिन की एक्टिविटी पर ध्यान दें. दिनभर में आपने किसी को कठोर शब्द कह दिए हों या मन में किसी के प्रति गलत भावना आई हो, तो उसके लिए ईश्वर से क्षमा मांगें और खुद को बेहतर बनाने का संकल्प लें.

भगवान पर विश्वास रखें

अक्सर, लोग काम, परिवार या भविष्य की चिंता को लेकर ज्यादा सोचता है. ऐसे में रात में इन सब चीजों की सबसे ज्यादा चिंता करते हैं. प्रेमानंद महाराज का कहना है कि जो बातें हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, उन्हें लेकर बार-बार परेशान होने के बजाय भगवान पर भरोसा रखना चाहिए. इससे मन हल्का होता है और नींद भी अच्छी होती है.

यह भी पढ़ें:- तेजी से आगे बढ़ना है तो याद रखें चाणक्य नीति की ये 3 बातें

यह भी पढ़ें:- दिन की शुरुआत के सिर्फ 5 मिनट बदल सकते हैं आपकी सोच, बीके शिवानी ने बताया पावरफुल माइंड का आसान मंत्र

यह भी पढ़ें:- 'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Maharaj, Motivation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com