विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: पारिवारिक कार्यों में पुरानी व्यवस्था को बदलने पर करें विचार, जीवनसाथी की नौकरी में हो सकता है स्थान परिवर्तन

Taurus Tarot Card Horoscope 20 October: Eight of cups की ऊर्जा किसी फाइल के न मिलने से परेशान होने की स्थिति, रिकॉर्ड्स और फाइलों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर जोर और तर्कशक्ति को मजबूत करने के साथ अपनी बात को स्पष्ट शब्दों और तथ्यों के साथ दूसरे के समझ रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: पारिवारिक कार्यों में पुरानी व्यवस्था को बदलने पर करें विचार, जीवनसाथी की नौकरी में हो सकता है स्थान परिवर्तन
Taurus Tarot Card Rashifal
ndtv

Taurus Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक कार्यों में पुरानी व्यवस्था को बदलने पर विचार कर सकते हैं परिवार में दबा हुआ कोई तनाव सामने आने से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है. कुछ बातों को लेकर परिवार के बड़े बुजुर्ग के साथ बहस बाजी हो सकती है.इस स्थिति में अपनी कहीं बात पर शर्मिंदा होंगे. सामने वाले व्यक्ति से माफी मांग कर परिजनों के नाराजगी दूर कर सकते हैं.जीवनसाथी के नौकरी में स्थान परिवर्तन से मन परेशान हो सकता है. सामने वाले से दूरी दु:खी कर देगी. किसी पारिवारिक कार्यक्रम की योजना आखिरी समय पर बदलना पड़ सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्यों में लापरवाही के चलते किसी फाइल के न मिलने से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. इस समय इस फाइल को ढूंढने के कठिन प्रयास कर सकते हैं.कार्य से संबंधित फाइलों और रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित करें. जिससे आगे कोई भी परेशानी ना हो.कानूनी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए समय अच्छे अवसर ला सकता है. इस समय अपनी तर्क शक्ति को मजबूत बनाएं.किसी भी मुकदमे में बात करते समय अपने तथ्यों और शब्दों को स्पष्ट रूप से सामने रखने का प्रयास अच्छी सफलता की उम्मीद दे सकता है. कला से जुड़े लोगों को समय-समय पर तकनीकी रूप से अपडेट करने की आवश्यकता हो सकती है.

स्वास्थ्य/Health: पानी की कमी के चलते त्वचा में सूखापन बढ़ सकता है. इस स्थिति से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पिए. 

आर्थिक स्थिति/Finance: लालच के चलते किसी लुभावनी योजना में बड़ी धनराशि लगा सकते हैं. इस समय इस धनराशि के फंसने की आशंका हो रही है. 

रिश्ते/Relationship: किसी की बातों में आकर प्रिय व्यक्ति पर शक ना करें. पुरानी याद कड़वाहट के साथ सीख लेकर आ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com