विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी मामले में परेशानी, व्यवसाय के रुके हुए कार्यों में गति

Scorpio Tarot Card Horoscope 20 October: King of wands की ऊर्जा संतान के विदेश जाने की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी, रुके हुए कार्य के पूरा होने से व्यवसाय में आर्थिक लाभ. जानिए वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी मामले में परेशानी, व्यवसाय के रुके हुए कार्यों में गति
वृश्चिक राशि
file photo

Scorpio Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने की इच्छा पूरी होने की उम्मीद नजर आ रही है. इस समय विदेश जाने की प्रक्रिया पूर्ण करने की शुरुआत कर सकते हैं. आपकी जिद परिवार की किसी मामले में परिस्थितियों को बिगाड़ सकती है. अपनी मनमानी न चलाएं. परिवार के अन्य सदस्यों की राय अवश्य लें. अपने व्यवहार में सहजता और लचीलापन लाएं. बच्चों  में परिवार के कार्यों में सहयोग करने की आदत डालें.

व्यावसायिक/ Professional

व्यवसाय में रुके हुए कार्य में गति आई नजर आएगी. इस समय कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ कार्यों को पूरा करने में मदद मिल सकती है. साझेदारी में एक दूसरे के साथ पारदर्शिता बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों को छुपा कर रखने से आपस में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करते समय ध्यान अपने लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें. कार्यों से भटकाव सफलता को प्रभावित कर सकता है. बियर की बातों में अपना समय बर्बाद ना करें.

स्वास्थ्य/Health

गले में सूजन के कारण बातचीत करने में तकलीफ हो सकती है. ठंडे और खट्टे पदार्थों के सेवन से दूरी रखें. चिकित्सक से उचित परामर्श ले.

आर्थिक स्थिति/Finance

कुछ कार्यों को करते समय धन का जोखिम हो सकता है. जोखिम को ध्यान में रखते हुए धन निवेश करें.

रिश्ते/Relationship

परिवार के पुराने जान पहचान वालों से काफी समय बाद हुई मुलाकात उत्साहित कर देगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com