विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal:- परिवार के साथ चीजों की खरीदारी, छोटी-छोटी बातों को छुपाने से परेशानी

Pisces Tarot Card Horoscope 20 October: Ten of cups की ऊर्जा परिवार के साथ खरीदारी और समय बिताने से उत्साह और उमंग में वृद्धि,छोटी-छोटी बातों को छुपाकर रखने से परेशानी. जानिए मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal:- परिवार के साथ चीजों की खरीदारी, छोटी-छोटी बातों को छुपाने से परेशानी
मीन राशि
file photo

Pisces Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ सुख सुविधाओं की चीजों के खरीदारी कर सकते हैं. परिवार के लोगों के साथ समय बिताना तनाव को दूर करेगा. घर के नवीनीकरण को लेकर बातचीत हो सकती है. इस कार्य में होने वाले खर्च पर भी चर्चा कर सकते है. किसी भी तरह की आर्थिक खर्चे को अकेले वहां करने की जगह परिवार के अन्य सदस्यों से भी मदद करने की बात कर सकते हैं. इस स्थिति में आवश्यक खर्च नहीं बढ़ेगा और कार्य भी अच्छे से पूरा हो जाएगा. भावनाओं को नियंत्रित करें.  भावनाओं में लिए निर्णय लंबे समय तक बेहतर साबित नहीं होंगे. व्यवहारिक बने.

व्यावसायिक/ Professional

व्यवसाय में आ रही परेशानियों को साझेदारी के साथ साझा करें. छोटी-छोटी बातों को छुपा कर रखने से बाद में परेशानियां हो सकती हैं. कार्य क्षेत्र में ईर्ष्या करने वाले लोगों के विचारों से मन में नकारात्मक बढ़ सकती है.लोगों की गलतियों और कड़वी बातों को मन पर हावी न होने दें.उनकी गलतियों को याद रखना आपके मन में दुःख का कारण बना रहेगा.सहयोगियों का का सहयोग उनके कार्यों को पूरा करने में कर सकते हैं. किसी की मदद करने या किसी से मदद लेने में कोई संकोच न करें.

स्वास्थ्य/Health

नींद में कमी होने से व्यवहार में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. मौसम में बदलाव श्वास संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है.

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी शेयर में धन निवेश करते समय सामने वाली कंपनी के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

रिश्ते/Relationship

किसी की बात को लेकर गलतफहमी रिश्तो में न आने दे. बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com