Aquarius Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: बातचीत में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें. तनाव की स्थिति होने पर बहस बाजी से बचकर रहे. किसी के बहकावे में आकर सामने वाले से अनाप-शनाप ना बोले. गुस्सा आने पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया देने की जगह कुछ समय रुकना प्रतिक्रिया का आधार बदल सकता है. हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें.संपत्ति से जुड़े मामले में कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं. मेहमानों के आने से परिवार में रौनक बढ़ेगी.
व्यावसायिक/ Professional
कार्य स्थल पर आपका व्यक्तित्व और समझदारी उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है. आपकी सूझबूझ की वरिष्ठ जन तारीफ कर सकते हैं.कला से जुड़े लोगों को अपनी रचनात्मकता में नयापन लाने का प्रयास करना चाहिए.पुरानी चीजों में बदलाव से नए कार्यों को बढ़ावा दे सकता है. नौकरी को छोड़ने पर विचार कर सकते हैं.छोटे कुटीर उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे. मित्रों के साथ इस व्यवसाय पर चर्चा हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health
दांत के दर्द को नजरअंदाज ना करें. ज्यादा दर्द होने पर चिकित्सक के से सही उपचार कराएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति में संतुलन बनाने का प्रयास करें. सोच समझकर खर्चे करें.
रिश्ते/Relationship
रिश्तों में भावनात्मक एवं व्यवहारिक संतुलन बनाने का प्रयास करें. इससे जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं