विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: गैर जरूरी कार्य और यात्राओं से बचें, जीवनसाथी की गर्भावस्था को लेकर होंगे चिंतित

Cancer Tarot Card Horoscope 20 October: Five of swords की ऊर्जा किसी कानूनी दस्तावेज की गड़बड़ी के चलते कोई पुरानी बात सामने आने से परेशानी, परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास और नौकरी में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियां को लेकर सजग रहने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते है, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: गैर जरूरी कार्य और यात्राओं से बचें, जीवनसाथी की गर्भावस्था को लेकर होंगे चिंतित
Cancer Tarot Card Rashifal
ndtv

Cancer Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: गैर जरूरी कार्यों और यात्राओं से बचे.परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे. परिवार में एक छोटा पालतू जानवर ला सकते है. जीवनसाथी की गर्भावस्था को लेकर चिंतित हो सकते हैं.भावनाओं में बहकर गलत कार्य न करें. किसी कानूनी दस्तावेज में गड़बड़ी के चलते कोई पुरानी बात सामने आ सकती है. किसी पुराने विवाद के बढ़ने से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है. स्वयं पर भरोसा बनाए रखें. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्यों को लेकर मित्रों से अधिक अपेक्षाएं न रखें.अपनी मेहनत और समझदारी से कार्यों को व्यवस्थित करें. नौकरी में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहें.बिना किसी विवाद के अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कूटनीति का सहारा लें. सामने वाले  व्यक्ति को अपनी योग्यता से प्रभावित कर सकते है. सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने से समस्याओं का समाधान मिलने में मदद मिलेगी.

स्वास्थ्य/Health: काफी देर खड़े रहे, कि काम करने के कारण पिंडलियों में दर्द हो सकता है. काम के साथ आराम भी आवश्यक है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: गलत कार्य से पैसा कमाने के विचार से दूर रहे. धन कमाने के नए साधन ढूंढने पर विचार करेंगे. 

रिश्ते/Relationship: ऐसे लोग जिनके साथ होने से आपको परेशानी अनुभव होती हो, उनके साथ बोलचाल कम करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com