Aries Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: दूसरों के बारे में हमेशा गलत राय ना बनाएं.इससे लोगों को समझने में परेशानी हो सकती है.अपनी सोच में बदलाव लाने का प्रयास करें.सामने वाले की स्थिति को समझे बिना से उसे गलत ठहरना आपकी सोच की नकारात्मकता को दर्शा सकती है. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में निखार लाने का प्रयास करें. स्वयं के लिए समय निकले. खुद को आकर्षक बनाने की कोशिश करें.बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें. महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले परिजनों से बातचीत कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय से संबंधित किसी निजी योजना पर कार्य के लिए समय अनुकूल है. व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी. नौकरी में नीचे कार्यरत कर्मचारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. उनकी कमियों का मजाक न उड़ाएं. किसी नए सहयोगी की बोली में लडखडाहट को लेकर व्यर्थ की बातें न करें. बल्कि उसके आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाने में उसकी मदद करें.
स्वास्थ्य/Health: एसिडिटी और कब्ज की परेशानी हो सकती है.बादी करने वाले चीजों का सेवन कम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कंजूस बना सकता है.पैसा कमाने के लालच में गलत कार्य ना करें.
रिश्ते/Relationship: किसी बड़ी खुशखबरी को लेकर उत्साहित हो सकते हैं. इस खुशखबरी से कुछ लोगों को ईर्ष्या हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं