यहां जानिए शारदीय नवरात्रि कब से है शुरू, किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा और किस दिन होगा कन्यापूजन

Navratri 2023 : नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक सुबह शाम देवी मंदिरों में आरती, पूजा और मां का सिंगार किया जाता है. इस दौरान कुछ 9 दिन तो कुछ लोग पहला और आखिरी नवरात्र का व्रत करते हैं.

Advertisement
Read Time: 5 mins
Kanyapujan 2023 : इस साल शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को है.

Shardiy navratri kanyapujan 2023 : इस साल शारदीय नवरात्रि कब से है, किस दिन कौन से मां की पूजा होगी और अष्टमी कब है, इन सारे सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा. आपको बता दें कि हर साल शारदीय नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक सुबह शाम देवी मंदिरों में आरती, पूजा और मां का सिंगार किया जाता है. इस दौरान कुछ पूरे 9 दिन तो कुछ लोग पहला और आखिरी नवरात्र का व्रत करते हैं. अक्टूबर की इस तारीख को रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, यहां जानिए व्रत विधि

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू

15 अक्टूबर 2023, दिन रविवार से शुरू हो रही है. जिसमें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.44  मिनट से दोपहर 12.30 तक है. 

किस दिन किस देवी की होगी पूजा

शैलपुत्री पूजा- 15 अक्टूबर 2023 रविवार
ब्रह्मचारिणी पूजा -16 अक्टूबर 2023 सोमवार
चन्द्रघण्टा 17 अक्टूबर 2023 मंगलवार
कूष्माण्डा पूजा 18 अक्टूबर 2023 बुधवार
स्कन्दमाता - 19 अक्टूबर 2023 गुरुवार
कात्यायनी माता - 20 अक्टूबर 2023 शुक्रवार
कालरात्रि पूजा - 21 अक्टूबर 2023 शनिवार
दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा- 22 अक्टूबर 2023 रविवार
महानवमी, हवन - 23 अक्टूबर 2023 सोमवार
विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन - 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार

शारदीय नवरात्रि कन्या पूजन तारीख

इस साल शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को है. इस दिन कन्या पूजन और मां महागौरी की उपासना होती है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
PM Modi की भाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan से बातचीत