विज्ञापन

Sawan 2026: चारों सावन सोमवार पर बन रहे दुर्लभ संयोग, ऐसे करें जलाभिषेक, मिलेगा शुभ परिणाम

30 जुलाई से सावन की शुरुआत हो गई है. यह महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस माह में 2 सावन सोमवार पड़ रहे हैं और पंचांग के अनुसार सभी सोमवार पर शुभ संयोग भी बन रहे हैं.

Sawan 2026: चारों सावन सोमवार पर बन रहे दुर्लभ संयोग, ऐसे करें जलाभिषेक, मिलेगा शुभ परिणाम
सावन सोमवार के दुर्लभ संयोग
Photo Credit: NDTV

इस सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है, जो 28 अगस्त तक चलेगा. इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं. इस वर्ष सावन की सोमवारी पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. इस बार सबसे अधिक चर्चा तीसरे सोमवार की हो रही है. तीसरे सोमवारी पर खास संयोग बन रहा है, जो पूरे महीने का सबसे शुभ और विशेष दिन माना जा रहा है.  

पहला सोमवार का शुभ संयोग

3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए देशभर के शिवालयों में पहुंच रहे हैं. इस दिन सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. आर्थिक परेशानियों, कर्ज या धन संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक करना चाहिए.

दूसरे सोमवार पर दुर्लभ संयोग

10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार है. इस दिन सोमवारी व्रत के साथ-साथ त्रयोदशी तिथि और प्रदोष व्रत का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस शुभ संयोग पर भगवान शिव की आराधना का दोगुना फल मिलता है. इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा व दूध अर्पित करना चाहिए.

तीसरे सोमवार को नागपंचमी

17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है. 23 वर्ष बाद सावन का सोमवार और नाग पंचमी एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिससे 'सोमवती नाग पंचमी' का महासंयोग बन रहा है. इस दिन शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और दूध में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलेगा. इसके साथ ही इस दिन सर्वार्ध सिद्ध योग और शिववास का भी अद्भुत संयोग बन रहा है.

चौथे सावन सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि योग

24 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है. यह सावन महीने का आखिरी सोमवार होगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदाई होगा. शिवलिंग पर जल और गंगाजल चढ़ाने के बाद नारियल और काले तिल, बेलपत्र, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर भगवान शिव की आरती करने से मनोकामना पूरी होती है.

IANS की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: सावन में कौन-सा एक उपाय सबसे फलदायी माना गया है? ज्योतिषाचार्य से जानिए...

यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: घर की इस दिशा में रखें Crystal Tree, धन-दौलत और तरक्की के खुल सकते हैं रास्ते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com