विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में कौन-सा एक उपाय सबसे फलदायी माना गया है? ज्योतिषाचार्य से जानिए...

Most Powerful Shiv Upay: सावन 2026 में रोज शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित कर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप सबसे फलदायी उपाय माना गया है. इससे शिव कृपा, मानसिक शांति और सुख-समृद्धि मिलती है.

Sawan 2026: सावन में कौन-सा एक उपाय सबसे फलदायी माना गया है? ज्योतिषाचार्य से जानिए...
सावन में पूरी श्रद्धा और नियम के साथ करें उपाय
ndtv

भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र माना जाता है. इस पूरे महीने भक्त अलग-अलग तरह के व्रत, पूजा और अभिषेक करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा उपाय भी है जिसे सबसे अधिक फलदायी माना गया है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार अगर सावन में पूरी श्रद्धा और नियम के साथ इस उपाय को किया जाए तो भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई परेशानियां दूर होने लगती हैं.

कौन-सा उपाय माना गया है सबसे फलदायी

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि सावन में रोजाना शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना सबसे फलदायी उपाय माना गया है. यह साधारण दिखने वाला उपाय भक्त की श्रद्धा को भगवान शिव तक पहुंचाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.

क्यों है इस उपाय का इतना महत्व

धार्मिक मान्यता है कि जल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, जबकि बेलपत्र उनके पूजन का सबसे महत्वपूर्ण अर्पण माना जाता है. जब भक्त सच्चे मन से मंत्र जाप के साथ जलाभिषेक करता है तो मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होती है.

ये भी पढ़िए- अगस्त महीने में लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, यहां जानें तिथि और भारत में लगेगा या नहीं

किन लोगों को जरूर करना चाहिए यह उपाय

ज्योतिषाचार्य ने आगे बताया कि जिन लोगों के काम बार-बार अटकते हैं, आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं और विवाह में देरी हो रही हो या मन अशांत रहता हो तो उन्हें सावन में यह उपाय नियमित रूप से करना चाहिए.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

पूजा के समय मन को शांत रखें, साफ वस्त्र पहनें और बेलपत्र चढ़ाते समय उसके तीनों पत्ते साबुत हों. साथ ही भगवान शिव को अर्पित किया गया जल व्यर्थ न बहाएं और पूजा पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ करें. ऐसी मान्यता है कि भाव से की गई शिव भक्ति ही सबसे बड़ा और सबसे फलदायी उपाय है.

ये भी पढ़िए- Sawan 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026, Sawan 2026 Grahan Date, Shiv Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com