विज्ञापन

Palmistry: हथेली में कहां होती है धन रेखा? हस्तरेखा शास्त्र में जानें इसका क्या है महत्व

Money Line in Hand: हस्तरेखा शास्त्र में धन रेखा को आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि स्पष्ट और गहरी रेखा आर्थिक स्थिरता का संकेत देती है, जबकि कटी या लहरदार रेखा धन संबंधी उतार-चढ़ाव दर्शाती है.

Palmistry: हथेली में कहां होती है धन रेखा? हस्तरेखा शास्त्र में जानें इसका क्या है महत्व
हस्तरेखा शास्त्र में धन रेखा को आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है
ndtv

क्या आपने कभी अपनी हथेली की रेखाओं को ध्यान से देखा है. हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों का खास महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इन रेखाओं के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन से जुड़ी कई बातों का अनुमान लगाया जाता है. इन्हीं में एक है धन रेखा, जिसे आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर इस रेखा की बनावट, गहराई और स्पष्टता के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. तो आइए आचार्य मदन मोहन के अनुसार जानते हैं कि हथेली में धन रेखा कहां होती है और इससे जुड़ी क्या मान्यताएं हैं.

हथेली में कहां होती है धन रेखा

जानकारी के अनुसार, हस्तरेखा शास्त्र में धन से जुड़ी रेखाओं की पहचान अलग-अलग परंपराओं में अलग तरीके से की जाती है. छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के नीचे स्थित बुध पर्वत पर बनी खड़ी रेखाओं को व्यापार, संवाद क्षमता और आर्थिक मामलों से जोड़कर देखा जाता है. कुछ हस्तरेखा विशेषज्ञ इन्हें धन से संबंधित संकेत भी माानते हैं. हालांकि, हथेली में धन रेखा के नाम से कोई एक ऐसी रेखा तय नहीं है, जिसे सभी परंपराएं एक समान मानती हों.

गहरी और स्पष्ट धन रेखा का क्या है मतलब

बता दें कि अगर हथेली पर धन से जुड़ी रेखा साफ, गहरी और बिना टूटे दिखाई देती है तो इसे आर्थिक स्थिरताा और धन प्रबंधन के लिए अच्छा संकेत माना जाता है. ऐसी रेखा वाले व्यक्ति के बारे में मान्यता है कि वह अपनी कमाई और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सकताा है. हालांकि, इसे भविष्य में धनवान होने की गारंटी नहीं माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें- छोटी उंगली पर तिल होने का क्या मतलब होता है? एस्ट्रोलॉजर राजीव कौशिक ने बताए धन, व्यापार और शादी से जुड़े संकेत

चंद्र पर्वत तक जाने वाली रेखा का क्या है संकेत

हस्तरेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत हथेली के निचले हिस्से में कनिष्ठा उंगली की तरफ से विपरीत किनाारे पर स्थित माना जाता है. कुछ मान्यताओं में चंद्र पर्वत तक जाने वाली रेखाओं को याात्रा, कल्पनाशीलता और दूसरे लोगों से मिलने वाले सहयोग से जोड़ा जााता है. इन्हें आर्थिक अवसरों के संकेत के रूप में भी देखा जाता है.

कटी या लहरदार रेखा क्या बताती है?

कुछ हस्तरेखा मान्यताओं के अनुसार, धन से जुड़ी रेखा का टूटा हुआ या लहरदार होना आर्थिक उतार-चढ़ाव और धन बचाने में मुश्किलों का संकेत मााना जाता है. लेकिन केवल हथेली की रेखाओं के आधार पर किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का सही अनुमान नहीं लगााया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Hast Rekha: क्या आपकी हथेली में भी दोमुखी है भाग्य रेखा? एस्ट्रोलॉजर ने बताया कब तक रहता है संघर्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Money Line, Money Lines In Hand, Money Line In Palm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com