हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ अलग-अलग पर्वतों को भी खास महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि हथेली के ये पर्वत व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी कई बातों के संकेत देते हैं. इनमें गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत को खास माना गया है. कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में ये दोनों पर्वत अच्छी तरह उभरे हुए हों तो यह नेतृत्व क्षमता, आकर्षण, सुख-सुविधाओं और समृद्धि का संकेत हो सकता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे मां लक्ष्मी की कृपा से भी जोड़कर देखा जाता है. आइए, आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र में गुरु और शुक्र पर्वत का क्या महत्व बताया गया है.
कहां होता है गुरु पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के पास वाली पहली उंगली के नीचे के उभरे हुए हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है. मान्यता है कि इस पर्वत का अच्छी तरह उभरा होना व्यक्ति के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और महत्वाकांक्षा से जुड़ा होता है. ऐसे लोगों को लेकर कहा जाता है कि वे अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं और दूसरों का मार्गदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. समाज में मान-सम्मान पाने और जिम्मेदारियां संभालने के गुण भी गुरु पर्वत से जोड़कर देखे जाते हैं.
शुक्र पर्वत का क्या है महत्व?
हथेली में अंगूठे के नीचे और जीवन रेखा के भीतर की ओर मौजूद उभरे हुए हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में इसे प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और जीवन के सुखों से जोड़कर देखा जााता है. मान्यता के अनुसार, अगर शुक्र पर्वत संतुलित और अच्छी तरह विकसित हो तो व्यक्ति मिलनसार, आकर्षक और रिश्तों को महत्व देने वाला हो सकता है. ऐसे लोगों के स्वभाव में अपनापन और जीवन के प्रति उत्साह होने की बात भी कही जााती है.
ये भी पढ़ें- सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है? जानें हाथ में कौन सी रेखा अच्छी होती है
दोनों पर्वत उभरे हों तो क्या मिलता है संकेत?
आचार्य के अनुसार, हस्तरेखा शास्त्र में गुरु और शुक्र पर्वत का अच्छा होना शुभ संकेत माना जाता है. गुरु पर्वत को जहां मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता से जोड़ा जााता है. वहीं शुक्र पर्वत को प्रेम, आकर्षण और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से दोनों पर्वतों का संतुलित और विकसित होना समृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा और सुखी जीवन से जोड़कर देखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे मां लक्ष्मी की कृपाा का संकेत भी कहा जाता है. हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र की ये मान्यताएं पारंपरिक विश्वासों पर आधारित हैं. हथेली के पर्वत देखकर धन, सफलता या भविष्य की निश्चित गारंटी नहीं दी जा सकती. जीवन में तरक्की के लिए मेहनत, सही फैसले और परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण भूमिकाा निभाती हैं.
ये भी पढ़ें- छोटी उंगली पर तिल होने का क्या मतलब होता है? एस्ट्रोलॉजर राजीव कौशिक ने बताए धन, व्यापार और शादी से जुड़े संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं