Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती आज, यहां पढ़िए महावीर जी के 5 अनमोल विचार जो खोल देंगे सफलता का रास्ता

Mahavir Jayanti 2026 Date: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था. इसी पावन तिथि को जैन धर्म के लोग महावीर जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महावीर जयंती 2026
AI

Mahavir Jayanti 2026 Kab Hai: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था. इसी पावन तिथि को जैन धर्म के लोग महावीर जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं. भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश देकर मानवता को सही दिशा दिखाई. उनकी शिक्षाएं जीवन में सफलता, शांति और संतुलन पाने का मार्ग भी दर्शाती हैं. महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी, शोभ यात्रा और अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat 2026: सोम से लेकर रवि प्रदोष व्रत तक का आखिर क्या होता है महत्व? जानें सिर्फ एक क्लिक में

कब है महावीर जयंती?

पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत आज यानी 30 मार्च को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर हो गई है. वहीं, इसका समापन 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है.

यहां पढ़िए महावीर जी के 5 अनमोल विचार

1. जीवन की कठिनाइयों के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं होता, हमारे दुख हमारे खुद के दोषों से उपजते हैं. जब हम अपनी गलतियों को सुधारते हैं, तभी सुख की ओर अग्रसर होते हैं.

2. यदि आपने किसी के साथ भलाई की है, तो उसे भूल जाना चाहिए. और यदि किसी ने आपके साथ बुरा किया है, तो उसे भी माफ कर आगे बढ़ना ही शांति का मार्ग है.

Advertisement

3. अतीत बीत चुका है और भविष्य अनिश्चित है; इसलिए वर्तमान में जागरूकता और समझदारी से जीना ही बुद्धिमानी है.

4. सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का साहस रखें, चाहे आपको अकेले ही क्यों न चलना पड़े; अंततः सत्य की ही विजय होती है.

5. असल में शत्रु हमारे अंदर ही रहते हैं। ये शत्रु- द्वेष, लालच, घमंड, क्रोध और नफरत है. खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से उत्तम होता है.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

Featured Video Of The Day
US-Iran War: Trump का Iran को सबसे खौफनाक अल्टीमेटम: No More Mr Nice Guy, क्या शुरू होगी भयंकर जंग?
Topics mentioned in this article