विज्ञापन

Ketu Astro Remedies: अगर केतु ने जीवन में मचा रखा हो कोहराम तो बचने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

Ppowerful Ketu Remedies: ज्योतिष में जिस केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है, उससे जुड़े दोष जब कुंडली में होते हैं तो व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है. केतु से प्रभावित व्यक्ति अक्सर भ्रम की स्थिति में रहता है. उसे हर समय आर्थिक समस्या और मानसिक तनाव घेरे रहता है. अगर आप केतु से जुड़े कष्टों को जानना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें ये लेख. 

Ketu Astro Remedies: अगर केतु ने जीवन में मचा रखा हो कोहराम तो बचने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
Ketu Astro Tips: केतु के अचूक ज्योतिष उपाय
NDTV

Ketu Ke Upay Kis Din Karen: ज्योतिष में केतु बेहद रहस्मयी ग्रह माना जाता है. छाया ग्रह कहलाने वाला केतु जब कुंडली में कमजोर होकर दोष उत्पन्न करता है तो अक्सर व्यक्ति तमाम तरह के भ्रम और भय से ​घिरा रहता है. कुंडली के केतु दोष के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है और वह धन की कमी से जूझने लगता है. केतु से प्रभावित व्यक्ति को अचानक से अपनी नौकरी में बदलाव या छोड़ने जैसे विचार आने लगते हैं. यदि आपके जीवन में भी केतु कष्टों का कारण बन रहा है और आपको केतु दोष के कारण चोट-चपेट, कोर्ट-कचहरी के मामले आदि झेलने पड़ रहे हैं तो आपको इन सभी से बचने के लिए नीचे बताए गये केतु के अचूक उपायों को एक बार जरूर आजमाना चाहिए. 

गणपति की पूजा

अगर आपकी कुंडली में केतु आपके कष्टों का बड़ा कारण बन रहाहै तो आपको प्रतिदिन विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा की गांठ अर्पित करके पूजा करनी चाहिए. केतु से होने दिक्कतों को दूर करने के लिए व्यक्ति को प्र​तिदिन पूजा में गणपति के मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः'मंत्र का जप या फिर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

देवी दुर्गा की पूजा 

हिंदू मान्यता के अनुसार भ्रम भय और तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए देवी दुर्गा की उपासना अत्यंत ही फलदायी मानी गई है. यही कारण है कि भगवान गणेश की तरह देवी दुर्गा की साधना भी केतु के कष्टों से मुक्ति दिलाने वाली मानी गई है. हिंदू मान्यता के अनुसार केतु के कष्टो से बचने के लिए व्यक्ति को देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए. 

भगवान भैरव की पूजा 

ज्योतिष के अनुसार केतु के कष्टों से बचने के लिए भगवान गणेश की तरह भगवान काल भैरव की पूजा भी अत्यधिक फलदायी मानी गई है. ऐसे में केतु की पीड़ा को दूर करने के लिए व्यक्ति को भगवान भैरव की मंगलवार और रविवार के दिन विधि-विधान से पूजा करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. साथ ही साथ काले कुत्ते को मीठी रोटी या बिस्कुट खिलाएं. 

केतु का जप मंत्र

ज्योतिष के अनुसार छाया ग्रह माने जाने वाले केतु के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए मंत्र जप अत्यधिक प्रभावी माना गया है. ऐसे में व्यक्ति को प्रतिदिन पूजा में केतु के बीज मंत्र ॐ कें केतवे नमः का अधिक से अधिक जप करना चाहिए. केतु के मंत्र को रुद्राक्ष की माला से जपें. 

Latest and Breaking News on NDTV

केतु का प्रार्थना मंत्र

''पलाशं पुष्प संकाशं तारकाग्रहमस्तकं. 
रौद्रं रौद्रात्मकं घोरं तं केतुं प्रणमाम्यहं.. ''

सफेद चंदन का तिलक 

ज्योतिष के अनुसार केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन पूजा में सफेद चंदन का तिलक अर्पित करने के बाद उसे प्रसाद स्वरूप अपने माथे और कंठ पर लगाना चाहिए. 

केतु का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों से जुड़े दोष और उससे होने वाली परेशानियों से बचने के लिए दान अच्छा उपाय माना गया है. ऐसे में केतु के कष्टों से बचने के लिए मंगलवार या शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले अथवा भूरे रंग के कंबल, कुत्तों का भोजन, नारियल, ग्रे कलर के कपड़े, काला तिल आदि का दान करना चाहिए. केतु का दान लगातन 7, 11 या 21 मंगलवार अथवा शनिवार तक करें.  

Evil Eye Remedies: बुरी नजर से बचने का महाउपाय, जिसे करने के बाद चुटकी बजाते ही दूर होता है नजरदोष

केतु का रत्न लहसुनिया 

​ज्योतिष के अनुसार यदि आपकी कुंडली में केतु बड़ी दिक्कतों का कारण बन रहा है तो उससे बचने के लिए किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर उचित भार वाला लहसुनिया रत्न विधि-विधान से धारण करना चाहिए. 

इस रंग के न पहनें कपड़े

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में केतु से जुड़े दोष होने पर व्यक्ति को भूलकर भी भूरे और काले कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए. इस नियम की अनदेखी शनिवार और मंगलवार के दिन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com