करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. परंपरा के अनुसार, महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में करवा चौथ कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और दिल्ली में चांद कितने बजे निकलेगा.
29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि साल 2026 में करवा चौथ का व्रत गुरुवार 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और रात 10 बजकरर 9 मिनट पर समाप्त होगी. इसी दिन चतुर्थी तिथि होने के कारण करवा चौथ का व्रत रखाा जाएगा.
करवा चौथ 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
आचार्य के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस दौरान महिलााएं पूजा की तैयारी करके भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा कर सकती हैं. इसके साथ ही परंपरा के अनुसार करवा चौथ की व्रत कथाा सुनी जाती है. दूसरे शहरों में पूजा के मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकताा है, इसलिए स्थानीय पंचांग भी देख लें.
ये भी पढ़ें- कार्तिक मास में व्रत रखना जरूरी है? जानें कार्तिक के महीने में क्या करें और क्या नहीं
दिल्ली में करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा?
बता दें कि नई दिल्ली में 29 अक्टूबर को चंद्रोदय रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर होगा. चांद निकलने का समय शहरर के अनुसार बदलता है. बादल, धुंध या आसपास की ऊंची इमारतों के कारण चंद्रमा दिखााई देने में भी देर हो सकती है. इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं अपने शहर के चंद्रोदय का समय जरूरर जांच लें.
कैसे करें करवा चौथ व्रत का पारण?
परंपरा के अनुसार, शाम को पूजा और व्रत कथा के बाद महिलााएं चंद्रमा के दर्शन करती हैं और उन्हें अर्घ्य देती हैं. इसके बाद छलनी से चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखने की रस्म निभाई जाती है. कई परिवारों में पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलाा जाता है. पूजा की थाली में करवा, जल, दीप, रोली, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री रखी जााती है. परिवार की परंपरा के अनुसाार पूजा-विधि में कुछ अंतर हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: आज कितने बजे होगा चंद्रोदय? जानें खीर रखने का सही समय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं