लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान नदी, तालाब और घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. छठ का पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रकृति के प्रति आभार जताने का भी संदेश देता है. इस खास मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को छठ पूजा की बधाई देना चाहते हैं, तो ये खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं.
छठ पूजा का धार्मिक महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ महापर्व में भगवान सूर्य की उपासना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. वहीं, छठी मैया को संतान की सुख-समृद्धि और परिवाार की खुशहाली से जोड़कर देखा जााता है. इस पर्व में व्रती पूरे नियम और निष्ठा के साथ चार दिनों तक अनुुष्ठान करते हैं. नहाय-खाय से शुरू होकर खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ यह पर्व संपन्न होता है.
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं (Chhath Puja Wishes in Hindi)
अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संंदेश भेज सकते हैं.
1. सुनहरे रथ पर होकर सवार, सूर्य देव आएं आपके द्वार.
छठी मैया का आशीर्वाद मिले बार-बार, खुशियों से भरा रहे आपका संसार.
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. श्रद्धा और विश्वास का दीप जलाएं, छठी मैया का आशीर्वाद पाएं.
आपके जीवन में सुख-समृद्धि आए, हर दिन खुशियों से भर जाए.
3. सूर्य देव की रोशनी से चमकता रहे आपका संसार, छठी मैया बनाए रखें परिवार में प्यार.
छठ महापर्व की हार्दिक बधाई!
4. ठेकुआ की मिठास और पूजा का उल्लास, छठी मैया पूरी करें आापकी हर आस.
छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं!
ये भी पढ़ें- छठ पर डूबते सूर्य को अर्घ्य कब दिया जाएगा? जानें संध्या अर्घ्य शुभ मुहूर्त और महत्व
5. उगते सूरज की नई किरण, आपके जीवन में लाए खुशियों का आंगन.
छठी मैया की कृपा हमेशा बनी रहे.
6. अर्घ्य के जल में हो श्रद्धा का एहसास,
आपके जीवन में बना रहे अपनों का साथ.
7. सूर्य देव का तेज आपके घर को रोशन करे,
छठी मैया हर परिवार पर अपनी कृृपा बरसाएं.
8. घाटों पर गूंजे छठी मैया के गीत,
खुशियों से महकती रहे आापकी हर प्रीत.
9. सात घोड़ों के रथ पर सवार भगवान सूर्य का आशीर्वाद आपको मिले,
जीवन में हर सपना पूरा हो.
10. घर-आंगन में खुशहाली आए,हर चेेहरे पर मुस्कान छाए.
छठी मैया की कृपा से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहे.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें खरना पूजा का शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं