Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 19 अक्तूबर को सोमवार है. सोमवार को अष्टमी तिथि सुबह 10:52 बजे तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन दोपहर 12:50 बजे तक चलेगी. फिर दशमी तिथि लग जाएगी. इस दिन सूर्योदय सुबह 6:29 बजे और सूर्यास्त शाम 5:54 बजे होगा. वहीं, चंद्रमा दोपहर 1:39 बजे उदय होगा और रात 12:45 बजे अस्त होगा.
आज का पंचांग
पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में रहेंगे. इसके अलावा रात 12:34 बजे तक धृति योग रहेगा. धृति योग 27 नित्य योगों में से आठवां शुभ योग माना जाता है. ये योग स्थिरता और लंबे समय तक टिकने वाले कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.
अभिजीत मुहूर्त
सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभाव या दोष स्वतः नष्ट हो जाते हैं. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर रहते हैं, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.
अमृतकाल का समय
सोमवार को सुबह 8:28 से 10:16 बजे तक अमृतकााल रहेगा. अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकाारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर मुहूर्त है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है.
राहुकाल का समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होताा है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दिन राहुकाल सुबह 7:55 बजे से 9:20 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.
यमगंड काल
यह समय मृत्यु के देवताा यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. यमगंड काल सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 बजे तक रहेगा. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेनदेन से भी बचना चाहिए.
गुलिक काल
गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ मानाा जाता है. गुलिक काल दोपहर 1:37 से 3:03 बजे तक रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं