Thalapathy Vijay Net Worth: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में बड़ा नाम बन चुके थलापति विजय अपनी फिल्मों में जितने स्टाइलिश और दमदार नजर आते हैं. असल जिंदगी में उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग उतनी ही सधी हुई और बैलेंस्ड है. 624 करोड़ की नेटवर्थ वाले थलापति विजय के चुनावी हलफनामे ने उनकी संपत्ति को लेकर कई दिलचस्प बातें लोगों के सामने ला दी हैं. जहां एक तरफ उनकी करोड़ों की बैंक सेविंग्स और प्रॉपर्टी चर्चा में है. वहीं उनका गोल्ड कलेक्शन भी कम दिलचस्प नहीं है. जिसे देखकर कहा जा सकता है कि थलापति विजय ने सोने को एक सिक्योर और कंवेशनल इंवेस्ट के तौर पर अपनाया है. जो उनकी सोच को साफ तौर पर दिखाता है.
ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट के सामने रणबीर कपूर को क्यों आया गुस्सा, पैपराजी पर भड़के एक्टर बोले- पीछे हटो
थलापति विजय का गोल्ड कलेक्शन कितना है?
हलफनामे के मुताबिक थलापति विजय के पास करीब 883 ग्राम सोना है. जिसकी कुल कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है. ये मात्रा भले ही कुछ बड़े बिजनेसमैन या सितारों के मुकाबले कम लगे लेकिन ये एक बैलेंस्ड इंवेस्टमेंट की तरफ इशारा करती है. थलापति विजय ने सोने को दिखावे के बजाय एक सुरक्षित एसेट के रूप में रखा है. इसके अलावा उनके पास करीब 15 लाख रुपये की चांदी भी है. साफ है कि उन्होंने प्रेशियस मेटल्स में इंवेस्ट करते समय जोखिम कम और स्टेबिलिटी ज्यादा चुनी है.
पत्नी संगीता का ज्वेलरी कलेक्शन
थलापति विजय की पत्नी संगीता विजय का ज्वेलरी कलेक्शन इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. उनके पास 3,132 ग्राम सोना है. जिसकी कीमत करीब 4.07 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास 134.91 कैरेट हीरे भी हैं. जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है. चांदी की बात करें तो उनके पास करीब 2 किलो चांदी है. ये कलेक्शन बताता है कि परिवार में ज्वेलरी को न सिर्फ परंपरा बल्कि एक स्ट्रॉन्ग इंवेस्टमेंट ऑप्शन के तौर पर भी देखा गया है. कुल मिलाकर थलापति विजय का गोल्ड कलेक्शन भले ही बहुत ज्यादा भव्य न हो. लेकिन ये उनकी समझदारी भरे निवेश की स्ट्रेटजी को जरूर दिखाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं