दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP की मीनाक्षी लेखी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,53,305 वोट मिले थे, जबकि AAP के आशीष खेतान 2,90,642 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 में यह सीट KMPP की सुचेता कृपलानी के हाथ में थी. 1957 में कांग्रेस की सुचेता कृपलानी, 1961 के उपचुनाव में JS के बलराज, 1962 में कांग्रेस के मेहर चंद, 1967 में BJS के एम.एस. सोंधी, 1971 में कांग्रेस के मुकुल बनर्जी, 1977 में BJD के अटल बिहारी वाजपेयी, 1980 में JNP से अटल बिहारी वाजपेयी, 1984 में कांग्रेस के कृष्ण चंद्र पंत, 1989 व 1991 में BJP के लालकृष्ण आडवाणी, 1992 के उपचुनाव में कांग्रेस के राजेश खन्ना, 1996, 1998 व 1999 में BJP के जगमोहन, 2004 व 2009 में कांग्रेस के अजय माकन ने यहां कब्जा किया था.
मीनाक्षी लेखी का जन्म 30 अप्रैल, 1967 को हुआ था. वह पेशे से अधिवक्ता हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं, जिनमें करोल बाग, राजेंद्र नगर, मालवीय नगर, पटेल नगर, नई दिल्ली, आरके पुरम, मोती नगर, कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश व दिल्ली कैंट शामिल हैं.
नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अजय माकन, भाजपा ने मीनाक्षी लेखी और आम आदमी पार्टी ने बृजेश गोयल को चुनाव मैदान में उतारा है.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चांदनी चौक | हर्ष वर्द्धन | बीजेपी | जीते |
पूर्वी दिल्ली | गौतम गंभीर | बीजेपी | जीते |
नई दिल्ली | मीनाक्षी लेखी | बीजेपी | जीते |
उत्तर पूर्वी दिल्ली | मनोज तिवारी | बीजेपी | जीते |
उत्तर पश्चिमी दिल्ली | हंस राज हंस | बीजेपी | जीते |
दक्षिणी दिल्ली | रमेश बिधूड़ी | बीजेपी | जीते |
पश्चिमी दिल्ली | प्रवेश साहिब सिंह वर्मा | बीजेपी | जीते |
Advertisement