विज्ञापन

क्या होते हैं वोकेशनल टीचर्स? जिनकी सैलरी बढ़ाने जा रही है दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने वोकेशनल टीचर्स और समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. कौन हैं ये वोकेशनल टीचर्स, जानें. 

क्या होते हैं वोकेशनल टीचर्स? जिनकी सैलरी बढ़ाने जा रही है दिल्ली सरकार

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने वोकेशनल टीचर्स की सैलरी में बड़ा इजाफा करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार ने वोकेशनल टीचर्स और समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. कौन हैं ये वोकेशनल टीचर्स, जानें. 

कौन हैं वोकेशनल टीचर्स 

वोकेशनल टीचर्स दिल्ली सरकार के स्कूलों में काम करते हैं. ये टीचर्स छात्रों को शैक्षणिक परामर्श व मनोवैज्ञानिक सहयोग देने का काम करते हैं. साथ ही, उनका कौशल आकलन कर उन्‍हें उचित परामर्श देते हैं.  वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्थापित विशेष केंद्रों में तैनात शिक्षक पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते हैं. 

CBSE ने जारी किया 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, cbse.gov.in से करें डाउनलोड

क्‍या करते हैं वोकेशनल टीचर्स 

दिल्ली में पार्टटाइम वोकेशनल टीचर्स कॉन्ट्रैक्ट या अस्थायी रूप से नियुक्त किए जाते रहे हैं. इसका मकसद होता है छात्रों को व्यावसायिक विषयों में शिक्षा देना. ये टीचर्स यही काम करते हैं और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को CBSE द्वारा लागू NSQF (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के तहत ट्रेनिंग देते हैं. इस समय दिल्ली में लगभग 1,131 वोकेशनल टीचर्स काम कर रहे हैें.

वोकेशनल टीचर्स की सैलरी

अभी तक वोकेशनल टीचर्स को 20,000-23,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जा रही थी. लेकिन मुख्‍यमंत्री की घोषणा के बाद अब ये सैलरी 38,100 रुपये प्रति माह होगी. वोकेशनल टीचर्स के साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 784 केंद्रों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन 21,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 35,420 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. 

Do you know: 'AMBULANCE' का फुल फॉर्म क्‍या है, इसे क्‍यों उल्‍टा लिखा जाता है?

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vocational Teachers, Vocational Teachers Salary, Vocational Teachers Delhi, Vocational Teachers Delhi Salary, Vocational Teachers Delhi Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com