विज्ञापन

Do you know: 'AMBULANCE' का फुल फॉर्म क्‍या है, इसे क्‍यों उल्‍टा लिखा जाता है?

AMBULANCE ki full form kya hai: एम्बुलेंस (Ambulance) का नाम आते ही दिमाग में जीवन बचाने वाले वाहन का ख्‍याल आता है. लेकिन क्या आपको AMBULANCE शब्द का फुल फॉर्म पता है?

Do you know: 'AMBULANCE' का फुल फॉर्म क्‍या है, इसे क्‍यों उल्‍टा लिखा जाता है?

AMBULANCE ki full form kya hai: एम्बुलेंस (Ambulance) का नाम आते ही दिमाग में जीवन बचाने वाले वाहन का ख्‍याल आता है. सड़क दुर्घटना हो, हार्ट अटैक, किसी मरीज की अचानक तबीयत बिगड़ जाए या कोई भी मेडिकल इमरजेंसी हो, तुरंत एम्बुलेंस बुलाई जाती है. लेकिन क्या आपको AMBULANCE शब्द का फुल फॉर्म पता है?

'AMBULANCE' का फुल फॉर्म क्‍या है? 

सोशल मीडिया पर लोग 'AMBULANCE' का फुल फॉर्म ये बताते हैं- 
Aid Medical Benefit Urgent Life And Nursing Care Emergency
यानी, एम्बुलेंस ऐसी सेवा है जो इमरजेंसी में मरीज को मेडिकल सहायता और देखभाल प्रदान करती है. 

हालांकि, यह कोई आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है. इसे केवल लोगों द्वारा बनाया गया है. और वायरल होने के कारण इसे ही एम्‍बुलेंस का फुल फॉर्म भी बता दिया जाता है. 

Do you know: दुनिया की पुरानी 7 भाषाएं, जो आज भी बोली जा रही हैं

‘Ambulance' शब्द की कहानी 

‘Ambulance' शब्द लैटिन भाषा का है. लैटिन भाषा के शब्द 'Ambulare' से इसकी उत्‍पत्ति हुई थी, जिसका मतलब होता है-  चलना या इधर-उधर घूमना. बाद में फ्रेंच भाषा में 'Hôpital Ambulant' शब्द इस्तेमाल होने लगा, जिसका मतलब था चलता-फिरता अस्पताल. धीरे-धीरे यह शब्द मेडिकल इमरजेंसी वाहन के लिए प्रसिद्ध हो गया. 

क्‍यों जीवन रक्षक मानी जाती है एम्बुलेंस 

एम्बुलेंस केवल मरीज को अस्पताल पहुंचाने का काम नहीं करती, बल्कि यह चलती-फिरती मेडिकल यूनिट होती है. इसमें कई जरूरी उपकरण होते हैं, जैसे- ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर, हार्ट मॉनिटर, फर्स्ट एड किट, वेंटिलेटर, इमरजेंसी दवाइयां. 

क्यों उल्टा लिखा होता है नाम

आपने अक्सर देखा होगा कि एम्बुलेंस के आगे AMBULANCE शब्द उल्टा लिखा होता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आगे चल रहे वाहन के ड्राइवर अपने रियर-व्यू मिरर में इसे सीधे पढ़ सकें और तुरंत रास्ता दे सकें. इससे इमरजेंसी मरीज को जल्दी अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलती है. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

एम्बुलेंस सेवा

हमारे देश में 108 और 102 जैसी इमरजेंसी सेवाएं काफी लोकप्रिय हैं. एक कॉल पर एम्बुलेंस कुछ ही समय में मरीज तक पहुंचने की कोशिश करती है. सरकार और कई निजी संस्थाएं लगातार इस सेवा को बेहतर बनाने में लगी हुई हैं. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com